जायडस हेल्थकेयर को मिला 284.58 करोड़ रुपये का आयकर नोटिस

Ads

जायडस हेल्थकेयर को मिला 284.58 करोड़ रुपये का आयकर नोटिस

  •  
  • Publish Date - December 26, 2023 / 06:18 PM IST,
    Updated On - December 26, 2023 / 06:18 PM IST

नयी दिल्ली, 26 दिसंबर (भाषा) जायडस लाइफसाइंसेज ने मंगलवार को कहा कि उसकी इकाई जायडस हेल्थकेयर लिमिटेड को कर आकलन वर्ष 2023-24 के लिए 284.58 करोड़ रुपये का आयकर नोटिस मिला है।

जायडस लाइफसाइंसेज ने शेयर बाजार को दी गई एक सूचना में कहा कि उसके पूर्ण-स्वामित्व वाली अनुषंगी जायडस हेल्थकेयर लिमिटेड (जेडएचएल) को आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 143 (1) के तहत 284.58 करोड़ रुपये की कर मांग निर्धारित किए जाने की सूचना मिली है।

इसके मुताबिक, आयकर विभाग के केंद्रीकृत प्रसंस्करण केंद्र (सीपीसी) ने आकलन वर्ष 2023-24 के लिए यह सूचना भेजी है। यह मांग आयकर रिटर्न के प्रसंस्करण के दौरान स्पष्ट खामियां पाए जाने पर की गई है।

कंपनी ने विश्वास जताया है कि एक बार रिटर्न में सुधार कर लिए जाने पर समूची मांग हटा दी जाएगी।

जेडएचएल आयकर विभाग के ई-फाइलिंग पोर्टल पर की गई कर मांग से पहले ही असहमति जता चुकी है। वह आईटी अधिनियम की धारा 154 के तहत सीपीसी के साथ-साथ क्षेत्राधिकार मूल्यांकन अधिकारी के समक्ष सुधार आवेदन भी दायर करने जा रही है।

भाषा प्रेम प्रेम अजय

अजय