छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 107 नए मामले

Ads

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 107 नए मामले

  •  
  • Publish Date - March 4, 2022 / 11:42 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:59 PM IST

रायपुर, चार मार्च (भाषा) छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 107 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में शुक्रवार तक कोविड-19 की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 11,51,343 हो गई है।

राज्य में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि शुक्रवार को छह लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 218 लोगों ने घर में पृथकवास की अवधि पूरी की। राज्य में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमित​ किसी भी मरीज की मृत्यु नहीं हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि आज संक्रमण के 107 नए मामले आए हैं। इनमें रायपुर से 11, दुर्ग से पांच, राजनांदगांव से छह, बेमेतरा से एक, कबीरधाम से एक, धमतरी से दो, बलौदाबाजार से एक, बिलासपुर से 13, कोरबा से 23, जांजगीर-चांपा से एक, मुंगेली से दो, सरगुजा से दो, कोरिया से पांच, सूरजपुर से तीन, बलरामपुर से दो, जशपुर से 13, बस्तर से तीन, कोंडागांव से दो, सुकमा से दो, कांकेर से तीन और बीजापुर से छह मामले हैं।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 11,51,343 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 11,36,425 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं। राज्य में 888 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 14,030 लोगों की मौत हुई है।

भाषा संजीव संजीव संतोष

संतोष