Reported By: Jitendra Thawait
,Bilaspur News | Photo Credit: IBC24 symbolic
बिलासपुर: Bilaspur News छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक साथ 17 बकरा और बकरी की मौत हो गई है। मृत बकरा- बकरी के पेट फटे मिले हैं, जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है।
Bilaspur News मिली जानकारी के अनुसार, घटना तखपुर थाना क्षेत्र के चितावर गांव का है। जहां एक साथ 17 बकरा और बकरी की मौत हो गई। उनके शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात हमलावर ने इन पर हमला किया हो सकता है। ये सभी बकरा- बकरी किसान प्रेमलाल बिरको के थे। फिलहाल मामले की शिकायत पुलिस को दे दी गई, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।