Ambikapur News: छत्तीसगढ़ के इस पार्क में 15 हिरणों की मौत, डिप्टी रेंजर सहित इन 4 अफसरों पर गिरी निलंबन की गाज, रेंजर पर भी लिया गया ये बड़ा एक्शन
छत्तीसगढ़ के इस पार्क में 15 हिरणों की मौत, डिप्टी रेंजर सहित इन 4 अफसरों पर गिरी निलंबन की गाज, Action Taken in 15 Deer Death Case
अंबिकापुरः Ambikapur News: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में IBC24 की खबर का एक बार फिर बड़ा असर हुआ है। संजय पार्क में 15 हिरणों की मौत के मामले में वन विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए चार अधिकारी-कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है, जबकि एक अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
Ambikapur News: मामले में डिप्टी रेंजर अशोक कुमार सिन्हा और वनपाल ममता पोर्ते को निलंबित किया गया है। इसके अलावा वनपाल प्रतिमा लकड़ा और बीट गार्ड फुलमनी सिंह पर भी निलंबन की कार्रवाई की गई है। वहीं, रेंजर अक्षपलक ऋषि को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
बता दें कि संजय पार्क में हुई 15 हिरणों की मौत के मामले को IBC24 ने प्रमुखता से उठाया था, जिसके बाद विभाग हरकत में आया और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई मुख्य वन संरक्षक के निर्देश पर की गई है। प्रारंभिक जांच में लापरवाही सामने आने के बाद यह कदम उठाया गया है। विभागीय स्तर पर मामले की विस्तृत जांच भी जारी है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Free Fire Max Codes 22 March 2026: संडे धमाका ऑफर! आज के कोड्स से फ्री रिवॉर्ड्स की बरसात, तुरंत ऐसे करें रिडीम
- PM Modi Meeting Today: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच केंद्र सरकार अलर्ट, पीएम मोदी आज शाम करेंगे हाई लेवल मीटिंग, जानें किस मुद्दे पर होगी चर्चा?
- Today Live Breaking News and Updates 22 March 2026: महासमुंद के खल्लारी मंदिर में बड़ा हादसा, एक महिला ने तोड़ा दम, कई घायल, सीएम साय ने जताया दुख
- LPG Cylinder Latest Price: रसोई का बजट बिगड़ा या संभला? जानिए LPG कीमतों में बदलाव का पूरा सच! आपके शहर का लेटेस्ट रेट यहां
- Qatar Helicopter Crash: ईरान युद्ध के बीच बड़ा हादसा, समुद्र में गिरा सेना का हेलीकॉप्टर, 6 लोगों की मौत, तलाशी और बचाव अभियान जारी
- Free Fire Max Codes 22 March 2026: संडे धमाका ऑफर! आज के कोड्स से फ्री रिवॉर्ड्स की बरसात, तुरंत ऐसे करें रिडीम
- Khallari Mandir Accident: खल्लारी मंदिर हादसे पर बड़ा अपडेट, एक महिला ने तोड़ा दम, घटना को लेकर सीएम साय ने जताया दुख, दिए जांच के निर्देश
- Bank Holiday: श्री राम नवमी समेत इस हफ्ते 4 दिन बैंक रहेंगे बंद! जानिए कौन सा दिन खुलेगा और कौन सा दिन रहेगा बंद? देखें पूरी लिस्ट

Facebook


