रायपुर : Ambedkar Jayanti Public Holiday 2025: केंद्र सरकार ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश के रूप में घोषित किया है। राज्यों को इसके परिपालन के लिए केंद्र ने निर्देश जारी किया है। छत्तीसगढ़ सरकार ने डॉ। भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल 2025 (सोमवार) को अवकाश का ऐलान किया है। इस दिन सभी शासकीय कार्यालयों और संस्थाओं में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
Ambedkar Jayanti Public Holiday 2025: दरअसल, केंद्र सरकार ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती, 14 अप्रैल, को समाज और संविधान में उनके योगदान के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर घोषणा करते हुए कहा था कि संविधान के शिल्पकार, समाज में समानता के नए युग की स्थापना करने वाले हमारे बाबा साहेब, डॉ। भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर अब राजकीय अवकाश होगा।”
मध्यप्रदेश सरकार ने भी अपने राज्य में 14 अप्रैल को छुट्टी की घोषणा की है। सरकार ने जारी आदेश में कहा है कि भारत सरकार के उक्त ज्ञापन के अनुक्रम में परक्राम्य लिखित अधिनियम 1881 की धारा-25 के स्पष्टीकरण द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, राज्य शासन एतद् द्वारा दिनांक 14 अप्रैल 2025 दिन सोमवार को डॉ। भीमराव आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित करता है।
क्या 14 अप्रैल 2025 को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा?
जी हां, 14 अप्रैल 2025 को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। यह आदेश केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा जारी किया गया है।
केंद्र सरकार ने डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के लिए अवकाश क्यों घोषित किया?
केंद्र सरकार ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को समाज और संविधान में उनके योगदान को सम्मानित करने के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। वे भारतीय संविधान के शिल्पकार थे और समाज में समानता का नया युग स्थापित करने के लिए प्रसिद्ध हैं।
क्या छत्तीसगढ़ में भी 14 अप्रैल को अवकाश रहेगा?
जी हां, छत्तीसगढ़ सरकार ने भी 14 अप्रैल 2025 (सोमवार) को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।
मध्यप्रदेश में भी 14 अप्रैल को अवकाश रहेगा?
हां, मध्यप्रदेश सरकार ने भी 14 अप्रैल 2025 को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।
इस अवकाश का मुख्य उद्देश्य क्या है?
इस अवकाश का मुख्य उद्देश्य डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान को सम्मानित करना है, जिन्होंने भारतीय समाज में समानता और न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए थे।