Reported By: Abhishek Soni
,Ambikapur Murder News | Photo Credit: AI
अम्बिकापुर: Ambikapur Murder News जिले से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, यहां एक कलयुगी पति ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि पत्नी से परेशान पति ने वारदात को अंजाम दिया है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर ली है।
Ambikapur Murder News मिली जानकारी के अनुसार, घटना मणिपुर थानाक्षेत्र के ट्रांसपोर्टनगर इलाके का है। दरअसल, यहां एक महिला शराब पीने का आदी थी। बार बार पति उन्हें इस चीज के लिए मना करता था। लेकिन वो नहीं मानी। जिससे परेशान होकर पति ने घर पर उसकी हत्या कर दी। महिला का शव घर में अर्धनग्न अवस्था मे मिली थी।
घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को देखा तो दंग रह गए। जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया और आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुट गई।