cm sai news/ image source: IBC24
Ambikapur Road Accident News: अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। मणिपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भिठ्ठीखला गांव में एक तेज रफ्तार कार ने भारी तबाही मचाई है। इस भीषण सड़क हादसे में तीन महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि कार चालक की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में भरी तनाव का माहौल है।
अंबिकापुर के ग्राम भिट्ठीकला के पास हुए सड़क हादसे में 3 महिलाओं की असामयिक मृत्यु का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है।
शोकाकुल परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ हैं। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा परिजनों को…
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) April 5, 2026
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि अंबिकापुर के भिठ्ठीखला में हुए इस दर्दनाक सड़क हादसे में तीन महिलाओं की असामयिक मृत्यु अत्यंत हृदयविदारक है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति देने की कामना की। साथ ही उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि हादसे में घायल महिला के समुचित इलाज के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जाए।
दरअसल हादसा उस वक्त हुआ जब एक अनियंत्रित कार सड़क किनारे चल रही राहगीर महिलाओं को अपनी चपेट में लेते हुए आगे बढ़ गई। Ambikapur News, रफ्तार इतनी तेज थी कि महिलाओं को रौंदने के बाद कार सीधे सामने से आ रहे एक ट्रेलर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
इस दर्दनाक हादसे में तीन महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका उपचार जारी है। हादसे की खबर मिलते ही मणिपुर थाना पुलिस मौके पर पहुँची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है और मौके पर तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।