Ambikapur Love Triangle SuicideAmbikapur Love Triangle Suicide
अंबिकापुर : Ambikapur Love Triangle Suicide छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर ज़िले के उदयपुर क्षेत्र से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ के लक्ष्मणगढ़ में एक युवक ने दो लड़कियों से एक साथ प्रेम संबंध के चलते मानसिक तनाव में आकर बीती रात अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना की सूचना मिलते ही उदयपुर पुलिस मौके पर पहुँचकर मामले की आगे की जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक की पहचान मुकेश के रूप में हुई है। मुकेश ने रात के वक्त अपने ही घर के मयार में साफे का फंदा बनाया और उस पर लटक गया। सुबह युवक की लाश फंदे से लटकती हुई पाई गई। बताया जा रहा है कि मुकेश दो लड़कियों के साथ एक ही समय में प्रेम संबंध होने की वजह से पिछले कुछ दिनों से भारी मानसिक तनाव से गुजर रहा था।
जाँच में यह बात सामने आई है कि मृतक युवक मुकेश का पहले से एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। Love Triangle Suicide Chhattisgarh इसी बीच, कुछ दिनों पहले वह एक दूसरी लड़की के भी प्यार में पड़ गया। उसकी यह दूसरी प्रेमिका एक नाबालिग लड़की है, जो 10वीं कक्षा की छात्रा बताई जा रही है। फिलहाल, उदयपुर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और मामले के हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है।