Heat wave havoc in Ambikapur: भीषण गर्मी ने बढ़ाई स्वास्थ विभाग की चिंता, लू.. उल्टी-दस्त के मरीजों से भरा अस्पताल

Ads

Heat wave havoc in Ambikapur: भीषण गर्मी ने बढ़ाई स्वास्थ विभाग की चिंता, लू.. उल्टी-दस्त के मरीजों से भरा अस्पताल

  • Reported By: Abhishek Soni

    ,
  •  
  • Publish Date - April 4, 2024 / 07:16 PM IST,
    Updated On - April 4, 2024 / 07:16 PM IST

Heat wave havoc in Ambikapur

Heat wave havoc in Ambikapur: अंबिकापुर। गर्मी के दस्तक के साथ ही लू, डायरिया, डिहाइड्रेशन के बढ़ते मरीजों की संख्या ने सरगुजा स्वास्थ विभाग की चिंता बढ़ा दी है। आलम ये है कि सैकड़ों की संख्या में मरीज इसकी चपेट में आकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। ऐसे में इस समस्या से निपटने सरगुजा स्वास्थ विभाग ने अब जिले के सभी स्वास्थ केंद्रों में जिंक और ओआरएस काउंटर खोले गए है, जिसके जरिये गर्मी के दिनों में लू लगने के साथ ही डायरिया समेत अन्य मौसमी से निपटा जा सके।

Read more: Police Website se Thagi: छत्तीसगढ़ वासियों सावधान…! पुलिस वेबसाइट के जरिये हो रही ठगी, ऐसे लोगों को बना रहे शिकार 

स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा मेडिकल कालेज में भी व्यवस्था की है, जहां लोगों के लिए पीने का साफ पानी तो उपलब्ध कराया ही जा रहा है, साथ ही काउंटर पर ओआरएस के साथ जिंक का घोल भी दिया जा रहा है।

Read more: CM Vishnudeo Sai on Ballot Paper: ‘ना नौ मन तेल होगा, न राधा नाचेगी…’, भूपेश बघेल के बैलेट से चुनाव कराने वाले बयान पर सीएम साय ने कसा तंज 

डॉक्टरों का कहना है कि स्वास्थ केंद्रों में ये व्यवस्था होने से मरीज व उनके परिजनों को इसका लाभ मिलेगा, ताकि गर्मी व लू से लोगों को बचाने में सफलता मिल सके। इधर स्वास्थ विभाग के इस पहल की लोग सराहना भी कर रहे है।

IBC24 का लोकसभा चुनाव सर्वे: देश में किसकी बनेगी सरकार ? प्रधानमंत्री के तौर पर कौन है आपकी पहली पसंद ? क्लिक करके जवाब दें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp