MP Police Bharti 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, पुलिस विभाग ने 7,500 पदों पर निकाली भर्ती, इस तारीख से शुरू होगा आवेदन, देखें पूरी डिटेल/image: IBC24 file
भोपाल। MP Police Bharti 2026: प्रदेश में पुलिस आरक्षक भर्ती (MP Police Bharti 2026) की तैयारी कर रहे हजारों युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। कर्मचारी चयन मंडल ने पुलिस विभाग में 7,500 पदों पर बंपर भर्ती (MP Police Constable Vacancy) का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार लंबे समय से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे थे, वे निर्धारित तिथियों के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर 2026 से शुरू होगी, जो 6 अक्टूबर तक चलेगी।
MP Police 7500 Post Recruitment आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर 2026 से शुरू होगी, जो 6 अक्टूबर तक चलेगी। आवेदन पत्र में संशोधन की अंतिम तिथि 11 अक्टूबर है, वहीं लिखित परीक्षा 19 अक्टूबर को होगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली के लिए रिपोर्टिंग सुबह 8 से 9 बजे और परीक्षा 10 से 12 बजे होगी। दूसरी पाली के लिए रिपोर्टिंग 1 से 2 बजे और परीक्षा 3 से 5 बजे होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा के समय मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र और प्रवेश-पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।
MP Police Bharti 2026 अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त तहत 10वीं या 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।अनुसूचित जनजाति (ST) श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं उत्तीर्ण रखी गई है।
MP Police Bharti 2026 मध्य प्रदेश के सामान्य व EWS वर्ग तथा अन्य राज्यों के सभी अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित है। राज्य के आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
ये भी पढ़ें