Raipur Excise Office: आबकारी भवन के CSMCL कार्यालय में लगी आग, अब CSMCL ने जारी किया बयान, बताया किस वजह से हुआ आगजनी
Raipur Excise Office: आबकारी भवन के CSMCL कार्यालय में लगी आग, अब CSMCL ने जारी किया बयान, बताया किस वजह से हुआ आगजनी
Raipur Excise Office
- रायपुर आबकारी भवन में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगी
- आग से कंप्यूटर, प्रिंटर और यूपीएस जल गए, लेकिन दस्तावेज़ सुरक्षित रहे
- गार्ड और स्टाफ ने अग्निरोधक उपकरणों से आग पर तुरंत काबू पाया
रायपुर: Raipur Excise Office राजधानी रायपुर के लाभांडी स्थित आबकारी भवन के छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कारपोरेशन लिमिटेड कार्यालय में शनिवार-रविवार की दरमियान आग लग गई। अब इस संबंध में छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कारपोरेशन लिमिटेड ने एक प्रेस रिलीज की है। जिसमें उन्होंने बताया कि अवलोकन से दस्तावेजों को कोई नुकसान नहीं हुआ है।
Raipur Excise Office CSMCL ने कहा कि भवन में छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कारपोरेशन लिमिटेड के कार्यालय के तृतीय तल के एक कक्ष में बिजली के शार्ट सर्किट से आग लगने से कार्यालय मे रखा कंप्यूटर, प्रिंटर और युपीएस जल गया है। अवलोकन से दस्तावेजों को कोई नुकसान नहीं होना पाया गया है। सभी फ़ाइल नस्ती लोहे आलमारी में बंद थी।
रात्रि मे आबकारी भवन मे ड्यूटी पर तैनात गार्ड को तृतीय तल के एक कक्ष में कुछ जलने जैसी गन्ध आने पर तत्काल अन्य स्टॉफ को बुलाया और तत्काल मौक़े पर पहुँचकर कर भवन में मौजूद अंग्निरोधक उपकरणों द्वारा आग पर क़ाबू पा लिया गया मौक़े पर मुआयना करने पर आग से कार्यालय मे रखे प्रिंटर और यूपीएस का जलना पाया गया।
आग से किसी अन्य सामग्री का या अन्य किसी कक्ष मे कोई नुकसान नहीं हुआ है। खबर मिलते ही तत्काल उच्च अधिकारियों द्वारा मौक़े पर पहुँचकर अवलोकन किया गया। दिनांक 08/02/2026 को सुबह पुनः अधिकारियो द्वारा पहुंच कर अवलोकन करने पर किसी भी ज़रूरी दस्तावेज का उक्त घटना मे नुकसान नहीं होना पाया गया।

Facebook


