Baba Ramdev at IBC24 Office: IBC24 के ऑफिस पहुंचे बाबा रामदेव, A2 घी, सरकार की ज़िम्मेदारी पर की खुलकर बात

Ads

Baba Ramdev at IBC24 Office: बाबा रामदेव रायपुर स्थित मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के नंबर 1 न्यूज चैनल IBC24 के ऑफिस पहुंचे।

  •  
  • Publish Date - August 17, 2026 / 12:52 PM IST,
    Updated On - August 17, 2026 / 02:26 PM IST

Baba Ramdev at IBC24 Office/Image Credit: IBC24.in

HIGHLIGHTS
  • बाबा रामदेव रायपुर स्थित मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के नंबर 1 न्यूज चैनल IBC24 के ऑफिस पहुंचे।
  • बाबा रामदेव के साथ आचार्य बालकृष्ण और भारतीय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन एन.पी.सिंह भी मौजूद रहे।
  • IBC24 पहुंचने पर गोयल ग्रुप ऑफ कंपनीज चेयरमैन सुरेश गोयल और डायरेक्टर दिनेश गोयल ने उनका स्वागत किया।

Baba Ramdev at IBC24 Office: रायपुर: योग गुरु बाबा रामदेव इन दिनों छत्तीसगढ़ प्रवास पर हैं। प्रवास के दौरान सोमवार सुबह छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे, जहां बाबा रामदेव रायपुर स्थित मध्यप्रदेशछत्तीसगढ़ के नंबर 1 न्यूज चैनल IBC24 के ऑफिस पहुंचे। इस दौरान उनके साथ आचार्य बालकृष्ण और भारतीय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन एन.पी.सिंह भी मौजूद रहे। IBC24 पहुंचने पर गोयल ग्रुप ऑफ कंपनीज चेयरमैन सुरेश गोयल और डायरेक्टर दिनेश गोयल ने उनका स्वागत किया। IBC24 में बाबा रामदेव का तीखे सवालों से भी सामना हुआ, जिसका उन्होंने बेबाकी से जवाब दिया।

बाबा रामदेव ने की गोयल ग्रुप और IBC24 की प्रशंसा

IBC24 के एडिटर-इन-चीफ रवि कांत मित्तल ने बाबा रामदेव से कई मुद्दों पर सवाल किए। इन सवालों का जवाब देने से पहले बाबा रामदेव ने गोयल ग्रुप और IBC24 की प्रशंसा की। (Baba Ramdev at IBC24 Office) बाबा रामदेव ने शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए गोयल ग्रुप की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि, गोयल साहब ने हजारों लोगों को रोजगार दिया।

आंदोलन लोकतंत्र की आत्मा: बाबा रामदेव

Baba Ramdev at IBC24 Office: इसके बाद जेन-जी आंदोलन को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि, आंदोलन लोकतंत्र की आत्मा है, लेकिन वो अराजक नहीं होने चाहिए और उसमे बच्चों को नहीं लाना चाहिए। बच्चों के सवाल परिजनों को उठाने चाहिए। बाबा रामदेव ने आगे कहा कि, देश का शिक्षा तंत्र, चिकित्सा तंत्र और कृषि तंत्र मजबूत होगा तब देश की अर्थव्यस्था मजबूत होगी। बाबा रामदेव ने कहा कि भारत के शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्रों को सही दिशा में आगे बढ़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इन दोनों सिस्टम को लेकर गंभीर सवाल हैं, जिनका समाधान जरूरी है। उन्होंने कहा कि इन चिंताओं को दूर करने में सरकार की अहम जिम्मेदारी है।

इन्हें भी पढ़ें:-