Reported By: Mohandas Manikpuri
,Balod Sewerage Line Accident/Image Credit: IBC24
Balod Sewerage Line Accident: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, दल्लीराजहरा में बीएसपी के सिवरेज लाइन में पाइप बिछाने के दौरान मिट्टी के मलबे में दबने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। इस धटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वही देर रात सांसद भोजराज नाग भी जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचे हुए थे।
मिली जानकरी के अनुसार, बीएसपी के इस कार्य को ठेकेदार के माध्यम से कराया जा रहा है, जहां ये मजदूर ठेकेदार के अधीन कार्य कर रहे थे। नाली के अंदर मिट्टी के मलबे में दबे तीनों मजदूरों को बाहर निकालने की कवायद शुरू हो गई। तीन जेसीबी के माध्यम से लगभग पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तीनों के शव को बाहर निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में यहां लोग मौजूद रहे।
आपको बता दें कि मिट्टी खिसक जाने के कारण 10 फीट गहराई में तीनों मजदूर दबे थे। मृतकों में किशुन कुमार, राकेश कुमार और एक महिला बैशाखिन दबे शामिल है। कार्य के दौरान मजदूरों के सुरक्षा व्यवस्था की जांच की जाएगी।
ये भी पढ़ें