बालोद (छत्तीसगढ़), 12 मई (भाषा) छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में मंगलवार को सीवरेज पाइपलाइन बिछाने के काम के दौरान मिट्टी धंसने से तीन मजदूरों की दबकर मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना दल्ली राजहरा शहर में उस वक्त हुई, जब आज शाम मजदूर भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) की एक कॉलोनी में सीवरेज के लिए नयी पाइपलाइन बिछाने का काम कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि मजदूर करीब 10 फुट गहरे गड्ढे के अंदर काम कर रहे थे, तभी अचानक मिट्टी धंस गई और वे उसके नीचे दब गए। तीनों मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि पुलिस और नगर निगम के अधिकारियों ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है और मलबे से शवों को निकालने की कोशिशें जारी हैं।
भाषा संजीव खारी
खारी