मध्यस्थ के रूप में पाकिस्तान पर भरोसा नहीं करें: रिपब्लिकन सीनेटर ग्राहम

Ads

मध्यस्थ के रूप में पाकिस्तान पर भरोसा नहीं करें: रिपब्लिकन सीनेटर ग्राहम

  •  
  • Publish Date - May 13, 2026 / 12:53 AM IST,
    Updated On - May 13, 2026 / 12:53 AM IST

(सागर कुलकर्णी)

वाशिंगटन, 12 मई (भाषा) रिपब्लिकन पार्टी से सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने मंगलवार को अमेरिका-ईरान युद्ध में मध्यस्थ के रूप में पाकिस्तान को दरकिनार करने की मांग की।

ग्राहम ने उन कई रिपोर्ट का हवाला दिया जिनमें कहा गया था कि पाकिस्तान ने ईरान को अपने हवाई अड्डों पर सैन्य विमान तैनात करने की अनुमति दी थी।

दक्षिण कैरोलाइना से सीनेटर ग्राहम ने ईरान युद्ध और रक्षा बजट पर सीनेट विनियोग उपसमिति की सुनवाई के दौरान ईरान के साथ शांति वार्ता में गतिरोध पर अपनी निराशा व्यक्त की।

ग्राहम ने कहा, ‘‘मुझे पाकिस्तान पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं है। अगर वे वास्तव में ईरानी सैन्य संपत्ति की सुरक्षा के लिए पाकिस्तानी ठिकानों पर ईरानी विमान तैनात कर रहे हैं, तो इससे मुझे लगता है कि हमें मध्यस्थता के लिए किसी और की तलाश करनी चाहिए। इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि यह मामला किसी नतीजे तक नहीं पहुंच रहा है।’’

अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन डैन केन ने सीनेटर के उन सवालों का जवाब देने से परहेज किया, जिनमें पाकिस्तान की भूमिका को मध्यस्थ के रूप में उसके कार्यों के विपरीत बताया गया था।

भाषा सुरभि संतोष

संतोष