Home » Chhattisgarh » Three Workers Killed After Soil Collapse During Sewer Pipeline Work in Balod
Balod Laborers Death : छत्तीसगढ़ के इस जिले में दर्दनाक हादसा, 10 फीट नीचे दब गए इतने मजदूर, भारी लापरवाही की वजह से हो गया खौफनाक कांड
Ads
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के दल्ली राजहरा में सीवरेज पाइपलाइन बिछाने के दौरान मिट्टी धंसने से तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। करीब 10 फीट गहरे गड्ढे में काम कर रहे मजदूरों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला और वे मलबे में दब गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बालोद: Balod Laborers Death छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के दल्ली राजहरा में एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ सीवरेज पाइप बिछाने के कार्य के दौरान मिट्टी धंसने से तीन मजदूरों की मलबे में दबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाई शरू कर दी है।
ऊपर से भारी मात्रा में मिट्टी धंस गई
मिली जानकारी के अनुसार, दल्ली राजहरा में सीवरेज लाइन विस्तार का काम चल रहा था। यहाँ लगभग 10 फीट गहरे गड्ढे के अंदर उतरकर मजदूर पाइप बिछाने का काम कर रहे थे। Dalli Rajhara Accident इसी दौरान अचानक ऊपर से भारी मात्रा में मिट्टी धंस गई। गड्ढे की गहराई अधिक होने के कारण मजदूरों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला और वे सीधे मलबे के नीचे दब गए।
जाँच में जुटी पुलिस
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया, लेकिन जब तक मजदूरों को बाहर निकाला गया, तब तक उनकी मौत चुकी थीं। फ़िलहाल इस घटना के सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।