Balrampur School News: यहां के स्कूल में रहस्यमयी घटना से फैली दशहत! परीक्षा के बाद अचानक बेहोश हुई 11 छात्राएं, परिजनों ने जताई इस बात की आशंका

शासकीय हाई स्कूल मनबासा में परीक्षा के बाद 11 छात्राएँ अचानक बेहोश हो गईं। 6 छात्राओं की हालत गंभीर है। पुलिस और शिक्षा विभाग ने घटनास्थल पर पहुँचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Balrampur School News: यहां के स्कूल में रहस्यमयी घटना से फैली दशहत! परीक्षा के बाद अचानक बेहोश हुई 11 छात्राएं, परिजनों ने जताई इस बात की आशंका

Balrampur School News/ Image Source : IBC24

Modified Date: December 11, 2025 / 05:54 pm IST
Published Date: December 11, 2025 5:54 pm IST
HIGHLIGHTS
  • वाड्रफनगर के शासकीय हाई स्कूल में परीक्षा के बाद 11 छात्राएँ अचानक बेहोश हुई ।
  • 11 में से 6 छात्राओं की हालत गंभीर है, सभी का इलाज अस्पताल में जारी है।
  • पुलिस और शिक्षा विभाग ने घटनास्थल पर पहुँचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Balrampur School News वाड्रफनगर: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर ज़िले के वाड्रफनगर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। हाई स्कूल में परीक्षा के बाद अचानक 11 छात्राएँ बेहोश हो गईं। छात्राओं को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। 11 में से 6 छात्राओं की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही शिक्षा विभाग के अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुँचे। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Balrampur School News मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला शासकीय हाई स्कूल मनबासा का है। यहाँ हाई स्कूल की परीक्षा के बाद अचानक 11 छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई और सभी छात्राएँ एक साथ बेहोश हो गईं। घटना के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया। सभी छात्राओं को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम और शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुँचे। 11 में से 6 छात्राओं की हालत गंभीर है। बेहोशी का कारण अब तक अज्ञात है, वहीं परिजन कई तरह की आशंकाएँ जता रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और सभी छात्राओं का इलाज अस्पताल में जारी है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.