रेप पीड़िता 13 साल की मासूम ने दिया बच्ची को जन्म, गांव के 60 वर्षीय कोटवार के साथ सरपंच पति पर भी कार्रवाई की मांग

13 year old rape victim gives birth to a baby girl: साहू समाज के लोगों का आरोप है कि सरपंच पति ने कोटवार के साथ मिलकर मासूम का आबॉर्शन कराने के लिए जिले के बाहर ले गए थे। जहां सरपंच पति ने मासूम को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में छोड़कर भाग निकला था।

रेप पीड़िता 13 साल की मासूम ने दिया बच्ची को जन्म, गांव के 60 वर्षीय कोटवार के साथ सरपंच पति पर भी कार्रवाई की मांग

13 year old rape victim gives birth to a baby girl

Modified Date: September 28, 2024 / 10:49 pm IST
Published Date: September 28, 2024 10:48 pm IST

बेमेतरा: 13 year old rape victim gives birth to a baby girl, 13 साल की मासूम के शोषण मामले में साहू समाज के लोग आज थाने पहुंचे और आरोपी कोतवाल के साथ सहयोगी सरपंच पति पर कार्रवाई की मांग की। मामला बेमेतरा थाना का है, जहां बीते दिन 13 साल की मासूम बच्ची ने जिला अस्पताल में नवजात को जन्म दिया था।

read more: इस राज्य में मुख्यमंत्री का बेटा बनेगा उपमुख्यमंत्री! 29 सितंबर को शपथ लेंगे मंत्री उदयनिधि स्टालिन

गांव के 60 वर्षीय कोटवार और साथ ही सरपंच पति पर शोषण का आरोप लगा है। साहू समाज के लोगों का आरोप है कि सरपंच पति ने कोटवार के साथ मिलकर मासूम का आबॉर्शन कराने के लिए जिले के बाहर ले गए थे। जहां सरपंच पति ने मासूम को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में छोड़कर भाग निकला था।

read more: भारत अतिसंवेदनशील समुदायों को न्यूयॉर्क क्लाइमेट सप्ताह से न्याय और कार्रवाई की उम्मीद

मासूम बच्ची को इंसाफ दिलाने साहू समाज के लोगों सहित ग्रामीणों ने बेमेतरा सिटी कोतवाली में पहुंचे और कोटवार और गांव के सरपंच के ऊपर कार्यवाही की मांग की और थाने में ज्ञापन दिया। समाज के लोगों ने दोनों लोगों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। फिलहाल दोनों आरोपी गांव से फरार हैं।

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com