HDFC Bank Share News: 45 करोड़ रुपये विवाद के बीच HDFC बैंक का चौंकाने वाला फैसला! अचानक बांटे 13 लाख से ज्यादा शेयर, आखिर किसे दिए गए इतने बड़े शेयर?

HDFC Bank Share News: HDFC बैंक पर 45 करोड़ रुपये के कथित हेरफेर के आरोप लगे हैं। लेकिन बैंक ने इन आरोपों को गलत बताया है। इसी बीच बैंक ने कर्मचारियों को 13 लाख से ज्यादा शेयर आवंटित किए हैं। इस शेयर अलॉटमेंट के बाद बैंक की चुकता शेयर पूंजी में भी बढ़ोतरी हुई है। (NSE: HDFCBANK, BSE: 500180)

HDFC Bank Share News: 45 करोड़ रुपये विवाद के बीच HDFC बैंक का चौंकाने वाला फैसला! अचानक बांटे 13 लाख से ज्यादा शेयर, आखिर किसे दिए गए इतने बड़े शेयर?

(HDFC Bank Share News/ Image Credit: ANI News)

Modified Date: May 29, 2026 / 02:24 pm IST
Published Date: May 29, 2026 2:21 pm IST
HIGHLIGHTS
  • HDFC बैंक पर 45 करोड़ रुपये के आरोप
  • बैंक ने आरोपों को पूरी तरह खारिज किया
  • कर्मचारियों को 13 लाख से ज्यादा शेयर आवंटित

नई दिल्ली: HDFC Bank Share News Today: देश के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC बैंक पर 45 करोड़ रुपये के कथित हेरफेर के आरोप लगे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बैंक पर महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (MSRDC) को नियमों के खिलाफ अतिरिक्त ब्याज देने का आरोप है। बताया जा रहा है कि यह भुगतान कथित तौर पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के नियमों का उल्लंघन करके किया गया। हालांकि HDFC बैंक ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है और कहा है कि बैंक सभी नियमों का पालन करता है।

कर्मचारियों को दिए 13 लाख से ज्यादा शेयर

इन खबरों के बीच HDFC बैंक ने स्टॉक एक्सचेंज को एक अहम जानकारी दी है। बैंक ने बताया कि उसने अपने कर्मचारियों को इम्प्लॉई स्टॉक ऑप्शन स्कीम (ESOS) के तहत 13,16,960 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं। यह शेयर कर्मचारियों को उनके ऑप्शन और RSU के इस्तेमाल के बाद दिए गए हैं। बैंक के अनुसार इस आवंटन के बाद कंपनी की चुकता शेयर पूंजी में भी बढ़ोतरी हुई है। पहले बैंक के पास 1 रुपये फेस वैल्यू वाले 15,396,33,2196 शेयर थे। जो अब बढ़कर 15,397,64,9156 शेयर हो गए हैं।

शेयर का प्रदर्शन

पिछले कुछ दिनों में HDFC बैंक के शेयर पर दबाव देखने को मिला है। बीते पांच कारोबारी दिनों में बैंक के शेयर करीब 4 प्रतिशत तक टूट चुका है। आज शुक्रवार को शेयर 758.65 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 746.05 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह 760.50 रुपये के उच्च स्तर तक गया। जबकि दिन का न्यूनतम स्तर 746.05 रुपये रहा। दोपहर करीब 1:42 बजे यह शेयर 0.71 प्रतिशत गिरकर 753.25 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

HDFC Bank Ltd – शेयर अपडेट (29 मई 2026)

पैरामीटर विवरण
कंपनी HDFC Bank Ltd
NSE टिकर HDFCBANK
मौजूदा कीमत ₹ 753.25
बदलाव -0.71% (-₹5.40)
समय 29 मई, 1:42 PM IST
ओपन ₹ 746.05
हाई ₹ 760.50
लो ₹ 746.05
पिछली कीमत ₹757.30 (11:40 AM)
मार्केट कैप ₹5.77 लाख करोड़
P/E रेशियो 15.29
52-वीक हाई ₹ 1,020.50
52-वीक लो ₹ 726.65
डिविडेंड यील्ड 1.73%
तिमाही डिविडेंड ₹ 3.26

क्या है पूरा मामला?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, HDFC बैंक पर आरोप है कि उसने महाराष्ट्र सरकार की एजेंसी MSRDC को छिपे तरीके से करीब 45 करोड़ रुपये का अतिरिक्त ब्याज दिया। दावा किया गया कि यह प्रक्रिया RBI के नियमों के अनुरूप नहीं थी। हालांकि बैंक ने साफ किया है कि सभी लेनदेन तय नियमों और प्रक्रियाओं के तहत किए गए हैं। फिलहाल इस मामले को लेकर बाजार और निवेशकों की नजर बैंक पर बनी हुई है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।