सावधान छत्तीसगढ़! कोरोना से 7 संक्रमितों की मौत, 24 घंटे में मिले नए मरीजों ने ​बढ़ाई टेंशन

cg corona update: रायपुर में 102, दुर्ग में 101 नए मरीज मिले हैं। वहीं 24 घंटों में 400 कोरोना मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। प्रदेश की औसत पॉजिटिव रेट 4.71 फीसदी हुआ है।

सावधान छत्तीसगढ़! कोरोना से 7 संक्रमितों की मौत, 24 घंटे में मिले नए मरीजों ने ​बढ़ाई टेंशन

corona in chhattisgarh

Modified Date: November 29, 2022 / 08:13 pm IST
Published Date: July 22, 2022 6:51 am IST

cg corona update: रायपुर। छत्तीसगढ़ में 7 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है, राजधानी रायपुर में 4 मौत , दुर्ग से 2 और 1 बेमेतरा से एक मौत् की पुष्टि हुई है। वहीं बीते 24 घंटे में प्रदेश में 700 नए कोरेाना मरीजों की पुष्टि हुई है। रायपुर में 102, दुर्ग में 101 नए मरीज मिले हैं। वहीं 24 घंटों में 400 कोरोना मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। प्रदेश की औसत पॉजिटिव रेट 4.71 फीसदी हुआ है।

ये भी पढ़ें:  कहीं भारी न पड़ जाए ये लापरवाही, डेंगू को लेकर जिला अस्पताल में अभी तक एलाइजा टेस्ट की सुविधा उपलब्ध नहीं

cg corona update: छत्तीसगढ़ से लगे महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 2,289 और मरीजों की पुष्टि हुई तथा छह संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में कुल मामले 80,27,395 हो गए हैं जबकि वायरस के कारण अबतक 1,48,045 लोगों की जान जा चुकी है।

ये भी पढ़ें:  द्रौपदी मुर्मू की जीत पर PM मोदी ने दी बधाई, कहा- ‘वह दलितों के लिए हैं आशा की किरण’ 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com