Bhilai Crime News: शादी में गया था परिवार, घर से इतने लाख का जेवर ले उड़े चोर, वारदात का तरीका जान पुलिस का भी चकराया माथा

Bhilai Crime News: शादी में गया था परिवार, घर से इतने लाख का जेवर ले उड़े चोर, वारदात का तरीका जान पुलिस का भी चकराया माथा

Bhilai Crime News: शादी में गया था परिवार, घर से इतने लाख का जेवर ले उड़े चोर, वारदात का तरीका जान पुलिस का भी चकराया माथा

Bhilai Crime News/Photo Credit: AI Image

Modified Date: May 5, 2026 / 04:28 pm IST
Published Date: May 5, 2026 4:25 pm IST
HIGHLIGHTS
  • नेहरू नगर वेस्ट के सूने मकान में बड़ी चोरी
  • 50 लाख से ज्यादा के जेवरात और नकदी गायब
  • पुलिस, क्राइम ब्रांच और एफएसएल टीम जांच में जुटी

Bhilai Crime News: भिलाई में सुने मकान से लाखों की चोरी की वारदात सामने आई है, यहां पॉश कॉलोनी नेहरू नगर वेस्ट में कल रात चोरों ने एक सूने मकान का ताला तोड़कर 50 लाख से ज्यादा के जेवरात और नकदी चोरी (Bhilai Crime News) कर लिए। शिकायत के बाद पुलिस के टीम आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

जब घर लौटे तो उड़ गए होश

मिली जानकारी के अनुसार, शातिर चोरों (Bhilai Crime News) ने उस वक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया, जब घर पर कोई नहीं थे। स्कैप व्यापारी विनय अग्रवाल परिवार के साथ अपने रिश्तेदार के यहां शादी में गया हुआ था। परिवार जब कल रात 2 बजे लौटा तो घर का ताला टूटा मिला। जिसके बाद प्रार्थी ने सुपेला पुलिस को इसकी सूचना दी। रात में ही सुपेला थाना और क्राइम ब्रांच की टीम घर पहुंची। वही सुबह एफएसएल की टीम डॉग स्क्वाड के साथ पहुंची और फिंगर प्रिंट भी लिया। सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी और क्राइम डीएसपी (Bhilai Crime News) भी मौके पर पहुंचे।

सीसीटीवी खंगाल रही है पुलिस

सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि विनय अग्रवाल अपने परिवार के साथ भिलाई स्थित आम्रपाली कॉलोनी में अपने भाई के यहां शादी में गए थे। जिसके बाद पीछे से चोरों ने घर में चोरी (Bhilai Crime News) कर ली। चोरों ने घर से डायमंड और गोल्ड के जेवर सहित 1 लाख 40 हजार रुपए नकद ले कर गए है। फिलहाल पुलिस की टीम सीसीटीवी खंगाल रही है और जल्द ही चोरों को ढूंढ लेगी।

 

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.