Bhilai Cylinder Blast Case Update: सिलेंडर ब्लास्ट में 4 लोगों की मौत, मौके पर पहुंचे साय सरकार के ये दो मंत्री और सांसद, इतने लाख रुपए मुआवजा देने का किया ऐलान
Bhilai Cylinder Blast Case Update: भिलाई के कुम्हारी में एक घर में सिलेंडर में हुए धमाके के कारण एक बच्ची समेत 4 लोगों की मौत हो गई।
Bhilai Cylinder Blast Case Update/Image Credit: IBC24.in
- कुम्हारी में एक घर में सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट।
- सिलेंडर ब्लास्ट में एक बच्ची समेत 4 लोगों की हुई मौत।
- सीएम और जिला प्रशासन ने की मुआवजा देने की घोषणा।
Bhilai Cylinder Blast Case Update: भिलाई: दुर्ग जिले के भिलाई के कुम्हारी में आज दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक घर में सिलेंडर में हुए धमाके के कारण एक बच्ची समेत 4 लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। सिलेंडर ब्लास्ट होने की खबर मिलते ही पुलिस और प्रसाशन की टीम मौके पर पहुंच गई है। फ़िलहाल मृतकों के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मुआवजे का हुआ ऐलान?
कुम्हारी क्षेत्र में हुए इस भीषण हादसे में 4 लोगों की मौत की खबर मिलते ही स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, मंत्री गजेंद्र यादव और सांसद विजय बघेल मौके पर पहुंचे। (Bhilai Cylinder Blast Case Update) इस दौरान भाजपा नेताओं ने मृतकों के परिजनों को सीएम की ओर से 5-5 लाख रुपए देने की घोषणा की है। इतना ही नहीं जिला प्रशासन की ओर से भी मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए देने की घोषणा की गई है।
कुम्हारी के इस इलाके में हुआ हादसा
Bhilai Cylinder Blast Case Update: मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा भिलाई के कुम्हारी के वार्ड नंबर चार में हुआ हैं। यहां एक घर के अंदर रखे सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। घटना के समय घर के अंदर घर के 4 सदस्य मौजूद थे और चारों की ब्लास्ट के चपेट में आने से मौत हो गई। मृतकों में 2 महिला, 1 पुरुष, और एक बच्ची शामिल है। (Bhilai Cylinder Blast Case Update) सिलेंडर ब्लास्ट होने की खबर मिलते ही पुलिस और प्रसाशन की टीम मौके पर पहुंच गई है। फ़िलहाल मृतकों के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस की टीम मामले की जांच में जुट गई है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- PM Modi Latest Appeal News: सरकारी वाहनों में पेट्रोल-डीजल में होगी कटौती!.. पीएम मोदी के अपील पर छत्तीसगढ़ में अमल की तैयारी शुरू, पढ़ें क्या कहा CM साय ने
- Lockdown Again India: भारत में एक फिर लगेगा लॉकडाउन? मोदी सरकार के इस मंत्री ने कह दी ये बड़ी बात, LNG आयात को लेकर भी स्पष्ट किया रूख
- CM Suvendu Adhikari Latest News: बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी ने किया ये बड़ा ऐलान, सुनते ही भड़क गया बांग्लादेश, कहा- हम नहीं डरने वाले

Facebook


