Bhilai News: इस युवती ने डॉ. भीमराव अंबेडकर पर की ऐसी टिप्पणी, छत्तीसगढ़ में मचा बवाल, अब पहुंची सलाखों के पीछे

Ads

इस युवती ने डॉ. भीमराव अंबेडकर पर की ऐसी टिप्पणी, छत्तीसगढ़ में मचा बवाल, Bhimrao Ambedkar comment controversy in Bhilai

  •  
  • Publish Date - April 19, 2026 / 04:48 PM IST,
    Updated On - April 19, 2026 / 04:48 PM IST

भिलाईः Bhilai News: इस्पात नगरी भिलाई में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर पर सोशल मीडिया में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में तनाव की स्थिति बन गई। बौद्ध समाज, अंबेडकरवादी संगठनों और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली थाने का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है। Bhimrao Ambedkar comment

मिली जानकारी के अनुसार भिलाई की युवती अनामिका उपाध्याय ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया। इससे आक्रोशित लोग थाने पहुंचे और युवती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे। प्रदर्शनकारियों ने उस पर देशद्रोह का मामला दर्ज करने की भी मांग की। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए अनामिका उपाध्याय के खिलाफ बीएनएस की धारा 299, 252, 253 समेत अन्य गैरजमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही, भिलाई और दुर्ग के विभिन्न थानों में भी अंबेडकरवादी संगठनों और भीम आर्मी के सदस्यों द्वारा अलग-अलग शिकायतें दर्ज कराई जा रही हैं। Bhimrao Ambedkar comment

समाज बर्दाश्त नहीं करेगा- विनोद वासनिक (Bhilai News)

भारतीय बौद्ध महासभा भिलाई के अध्यक्ष विनोद वासनिक ने बताया कि युवती को पहले भी चेतावनी दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद उसने दोबारा आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसे समाज बर्दाश्त नहीं करेगा। वहीं, सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने कहा कि युवती के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है।