Naxalite arrested in Bijapur: सुरक्षाबलों के हाथ लगी बड़ी सफलता… कमांडर की हत्या में शामिल तीन नक्सली गिरफ्तार
Naxalite arrested in Bijapur: सुरक्षाबलों के हाथ लगी बड़ी सफलता... कमांडर की हत्या में शामिल तीन नक्सली गिरफ्तार
Naxalites killed a villager
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर से एक बार फिर 3 नक्सलियों को गिरफ्तार किए जाने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है, कि ये नक्सली कैंप दरभा में पदस्थ कंपनी कमांडर की हत्या में शामिल थे। सर्चिंग के दौरान दरभा क्षेत्र के जंगल से इन तीनों की गिरफ्तारी हुई है। जांगला थाना, कुटरु DRG, केरिपु द्वारा संयुक्त कार्रवाई की गई है।
Read More: Rajim Kumbh Kalpa 2024: राजिम पहुंचे शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, राजीव लोचन मंदिर में की पूजा-अर्चना
बता दें कि बीजापुर जिले में इन दिनों नक्सली काफी सक्रिय हो गए हैं। बीते शुक्रवार को भी बीजापुर से नक्सली के 4 जन मिलिशिया सदस्यों के गिरफ्तार होने की खबर सामने आई थी। वहीं, गिरफ्तार किए गए नक्सलियों से चुनाव बहिष्कार का पर्चा भी बरामद किया गया था।
Read More: पलक झपकते चली गई 15 लोगों की जान, 40 से ज्यादा घायल, जिंदगी बचाने मची चीख-पुकार
इसके ठीक एक दिन पहले भी बीजापुर में पुलिस और नक्सली के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई थी। बता दें कि जवान सर्चिंग पर निकले हुए थे। इस दौरान इतावर की पहाड़ी में ये मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में जवानों ने पीड़िया-इतावर के जंगल में नक्सली कैंप भी ध्वस्त किया गया था। हालांकि, जंगल का सहारा लेकर नक्सली मौके से भाग निकले थे। वहीं, मौके से भारी मात्रा में नक्सल सामाग्री बरामद की गई।

Facebook


