बीजापुर। Bijapur Panchayat Chunav: 17 फरवरी कल पंचायत चुनाव होने वाले हैं। धुर माओवादी प्रभावित ईलाका बीजापुर में पहले चरण के चुनाव के लिए मतदान दलों को रवाना किया गया है। कुल 73 मतदान दलों को रवाना किया गया है, जिसमें 5 दल पिंक बूथ के रूप में होगी। धनोरा और नैमेड़ पंचायत में पिंक बूथों का संचालन महिला मतदान कर्मी करेंगी। दलों को रवाना करने से पहले बीजापुर जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर संबित मिश्रा ने कर्मचारियों को सुरक्षा के निर्देश दिए।
एसपी जितेंद्र यादव ने कहा कि, सभी मतदान दल यहां से सुरक्षा के बीच रवाना किए जाएंगे। वहां जाकर आप सभी गाइडलाइंस को फौलो करेंगे। मतदान केंद्र में ही रहेंगे और बाहर से कुछ भी नहीं मंगवाएंगे। आप सभी अपनी सुरक्षा के साथ समझौता नहीं करेंगे।
Bijapur Panchayat Chunav: एसपी जितेंद्र यादव ने आगे कहा कि, बीजापुर जिले के कुछ इलाके संवेदनशील हैं। जिस तरह से अंदरूनी इलाकों में कैंप खोले गए हैं नक्सली बौखलाए हुए हैं। इसलिए आप सभी नियमों का पालन करें। जवानों के साथ जाएं और उन्हीं के साथ वापस आएं। पालनार पंचायत मे पहली बार मतदान केंद्र मे पंचयात चुनाव होगा और मतदान करेंगे।
बीजापुर पंचायत चुनाव के लिए मतदान दलों की संख्या कितनी है?
बीजापुर पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए कुल 73 मतदान दलों को रवाना किया गया है, जिनमें से 5 दल पिंक बूथ के रूप में होंगे।
पिंक बूथ क्या होते हैं और बीजापुर पंचायत चुनाव में इन्हें किस प्रकार संचालित किया जाएगा?
पिंक बूथ महिला मतदान कर्मियों द्वारा संचालित होते हैं। बीजापुर पंचायत चुनाव में धनोरा और नैमेड़ पंचायत में पिंक बूथों का संचालन महिला कर्मचारी करेंगी।
बीजापुर पंचायत चुनाव के दौरान सुरक्षा के क्या इंतजाम किए गए हैं?
एसपी जितेंद्र यादव ने मतदान दलों को सुरक्षा के बीच रवाना करने और गाइडलाइंस का पालन करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा और सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।
बीजापुर पंचायत चुनाव के दौरान नक्सली खतरे के बारे में क्या जानकारी दी गई है?
एसपी जितेंद्र यादव ने कहा कि बीजापुर जिले के कुछ इलाके संवेदनशील हैं और नक्सली गतिविधियां हो सकती हैं, इसलिए मतदान दलों को सुरक्षा बलों के साथ भेजा गया है।