अरुणाचल प्रदेश के तिरप में उग्रवादी ने आत्मसमर्पण किया

Ads

अरुणाचल प्रदेश के तिरप में उग्रवादी ने आत्मसमर्पण किया

  •  
  • Publish Date - February 3, 2026 / 03:14 PM IST,
    Updated On - February 3, 2026 / 03:14 PM IST

इटानगर, तीन फरवरी (भाषा) अरुणाचल प्रदेश के तिरप जिले के खोंसा में एनएससीएन-के (निकी सुमी) के सदस्य ने सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि स्वयंभू लेफ्टिनेंट वांगजोंग वांगसू (37) लोंगडिंग जिले के लोंगसोम गांव का निवासी है और उसने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आत्मसमर्पण किया।

पुलिस ने बताया कि उसके पास से एक भरी हुई पिस्तौल बरामद की गई है।

एक अधिकारी ने कहा, ‘यह शांति उपायों को सशक्त करने और गुमराह युवाओं को हिंसा से दूर रहने व समाज की मुख्यधारा में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।’

भाषा तान्या पवनेश

पवनेश