Rahul Gandhi on US Trade Deal: ‘PM मोदी पर अमेरिका का जबरदस्त दबाव’, यूएस ट्रेड डील पर राहुल का बड़ा हमला, गिनाए ‘प्रेशर प्वाइंट्स’

Ads

Rahul Gandhi on US Trade Deal: ‘PM मोदी पर अमेरिका का जबरदस्त दबाव’, यूएस ट्रेड डील पर राहुल का बड़ा हमला, गिनाए ‘प्रेशर प्वाइंट्स’

  •  
  • Publish Date - February 3, 2026 / 03:31 PM IST,
    Updated On - February 3, 2026 / 03:34 PM IST

Rahul Gandhi on US Trade Deal/Image Source: ANI

HIGHLIGHTS
  • डोकलाम से ट्रेड डील तक
  • PM मोदी पर बरसे राहुल गांधी
  • ट्रेड डील पर राहुल का तीखा आरोप

नई दिल्ली: Rahul Gandhi on US Trade Deal:  कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अमेरिका के दबाव में आकर ट्रेड डील करने का आरोप लगाया है। डोकलाम मुद्दे पर लोकसभा की कार्यवाही स्थगित होने के बाद राहुल गांधी ने संसद परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए प्रधानमंत्री पर किसानों, अडानी और एपस्टीन मामलों को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए।

यूएस ट्रेड डील पर राहुल का तीखा आरोप (Rahul Gandhi Trade Deal)

राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दबाव में हैं। उन्होंने दावा किया कि जो ट्रेड डील पिछले चार महीनों से रुकी हुई थी, उसमें कोई ठोस बदलाव नहीं हुआ इसके बावजूद प्रधानमंत्री ने उसे साइन कर दिया। राहुल गांधी के मुताबिक मोदी जी घबराए हुए हैं। उन पर भारी दबाव है, यह मैं भी जानता हूं और मोदी जी भी जानते हैं। कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाया कि अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील में भारत के किसानों की मेहनत, खून और पसीने को बेच दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह सौदा देश के हितों के खिलाफ किया गया समझौता है। राहुल गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि इतिहास में पहली बार नेता प्रतिपक्ष को प्रेसिडेंशियल एड्रेस पर बोलने नहीं दिया गया, क्योंकि सरकार सच सामने आने से डर रही है।

राहुल गांधी ने गिनाए PM मोदी के ‘प्रेशर प्वाइंट्स’ (Rahul Gandhi Modi Attack)

Rahul Gandhi on US Trade Deal: राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री की छवि पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि उनकी इमेज एक गुब्बारे की तरह है, जिसे हजारों करोड़ रुपये खर्च कर बनाया गया है और अब वह फूटने वाला है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने यह छवि बनाई थी, वही अब उसे तोड़ने में लगे हैं। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री पर दो बड़े अंतरराष्ट्रीय दबाव बिंदु हैं। राहुल गांधी के अनुसार, पहला अडानी से जुड़ा वह मामला है, जो अमेरिका में चल रहा है और जो सीधे तौर पर प्रधानमंत्री के वित्तीय ढांचे को प्रभावित करता है। दूसरा एपस्टीन फाइल्स का मुद्दा है। राहुल गांधी ने दावा किया कि अडानी पर चल रहा मामला असल में प्रधानमंत्री पर ही दबाव बनाने का जरिया है। राहुल गांधी ने कहा कि देश अब यह समझ रहा है कि प्रधानमंत्री ने दबाव में आकर समझौता किया है और यही वजह है कि सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है।

यह भी पढ़ें

"Rahul Gandhi Trade Deal" को लेकर क्या आरोप लगाए गए हैं?

राहुल गांधी का आरोप है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के दबाव में आकर ट्रेड डील साइन की, जिससे भारतीय किसानों के हितों को नुकसान पहुंचा है।

"PM Modi US Pressure" को लेकर राहुल गांधी ने क्या कहा?

राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अंतरराष्ट्रीय दबाव में हैं और इसी कारण बिना ठोस बदलाव के रुकी हुई ट्रेड डील को मंजूरी दे दी गई।

"Adani Epstein Case" का इस विवाद से क्या संबंध बताया गया है?

राहुल गांधी के अनुसार अडानी से जुड़ा मामला और एपस्टीन फाइल्स प्रधानमंत्री पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बनाने के बिंदु हैं, जिससे सरकार घबराई हुई है।