Bilaspur Central Jail News: छत्तीसगढ़ के सेंट्रल जेल में एक और मौत…, बीते दिनों हुई थी कैदी की हत्या, सवालों के घेरे में जेल प्रबंधन

Ads

Bilaspur Central Jail News: छत्तीसगढ़ सेंट्रल जेल में हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

Bilaspur Central Jail News/Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • सेंट्रल जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी की संदिग्ध मौत
  • कैदी बाथरूम में फिसलकर गिरा, तबीयत बिगड़ने पर सिम्स अस्पताल रेफर किया गया
  • हाल ही में जेल के अंदर एक विचाराधीन कैदी की हत्या के बाद यह दूसरी बड़ी घटना है

बिलासपुर। Bilaspur Central Jail News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर केंद्रीय जेल में हाल ही में एक सजायाफ्ता कैदी ने विचारधीन कैदी को मौत के घाट उतार दिया था। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने नाली के ऊपर रखे सीमेंट के भारी-भरकम ढक्कन से हमला किया, जिसकी वजह से कैदी की मौत हो गई। इसी बीच न्यायधानी के ही केंद्रीय जेल में एक और कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।

कैसे गई जान?

Bilaspur Central Jail News जानकारी के अनुसार जेल में हत्या के मामले में सजा काट रहे कैदी जनकराम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक बीते 10 वर्षों से जेल में बंद था… और उसे उम्र कैद की सजा हुई थी। जेल प्रबंधन के अनुसार मृतक तड़के वॉशरूम जाने के लिए उठा और स्लिप होकर गिर गया। वहाँ से उठकर वह वापिस अपने बैरक में गया। जहां उसकी तबियत बिगड़ने लगी। इसके बाद उसे E-3 बैरक से जेल के अस्पताल में लाया गया। बिगड़ी हालत देखते हुए उसे सिम्स अस्पताल रिफर किया गया। जहां इलाज के दौरान कैदी ने दम तोड़ दिया। (Chhattisgarh Jail News)

जेल प्रबंधन कटघरे में

Bilaspur Central Jail News कैदी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत ने एक बार फिर से जेल प्रबंधन को कटघरे में खड़ा कर दिया है। एक के बाद एक होती कैदीयों की मौत ने जेल के अंदर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बहरहाल मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

 

 

ये भी पढ़ें

 

बिलासपुर सेंट्रल जेल में किस कैदी की मौत हुई?

हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी जनकराम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है।

जेल प्रशासन ने मौत की क्या वजह बताई है?

जेल प्रशासन के अनुसार कैदी वॉशरूम जाते समय फिसलकर गिर गया था, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई।

कैदी की मौत कहां हुई?

पहले जेल अस्पताल में उपचार किया गया, बाद में सिम्स अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

क्या मामले की जांच हो रही है?

हां, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच जारी है।

जेल को लेकर सवाल क्यों उठ रहे हैं?

हाल ही में इसी जेल में एक विचाराधीन कैदी की हत्या हुई थी। अब दूसरी संदिग्ध मौत के बाद जेल की सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर सवाल उठ रहे हैं।