Bilaspur Crime News | Photo Credit: IBC24
बिलासपुर: Bilaspur Crime News छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां एक महिला ने अपने बेटे के जन्मदिन बहाने युवक को घर बुलाया। जिसके बाद आरोपी महिला रोशनी खुंटे उसके साथ बेडरूम में शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान आरोपी महिला ने मोबाइल छिपाकर उनका अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। जिसके बाद अब युवक को ब्लैकमेल करने लगी। घटना की शिकायत के बाद अब पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर ली है।
CG Crime News जानकारी के मुताबिक पचपेड़ी थाना क्षेत्र निवासी आरोपी महिला रोशनी खुंटे ने प्रार्थी को अपने बच्चे के जन्मदिन की पार्टी के बहाने बुलाया था। जब प्रार्थी वहां पहुँचा, तो रोशनी ने अपने परिवार के सदस्यों को घर से बाहर भेज दिया और प्रार्थी व उसकी महिला मित्र को मेल-मिलाप व शारीरिक संबंध बनाने के लिए अपने बेडरूम में भेज दिया। इस दौरान आरोपी महिला ने मोबाइल छिपाकर उनका अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। घटना के बाद आरोपी रोशनी खुंटे ने प्रार्थी को वीडियो के स्क्रीनशॉट भेजकर डराना शुरू किया और पूरा वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए एक लाख रुपये की मांग की।
लगातार मिल रही धमकियों और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर प्रार्थी ने पचपेड़ी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी महिला के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से ब्लैकमेलिंग में प्रयुक्त मोबाइल भी जब्त किया है। आरोपिया के खिलाफ पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की जा रही है।