Bilaspur crime news: झोलाछाप डॉक्टर के इलाज के बाद महिला की मौत, क्लिनिक बंद कर फरार हुआ आरोपी

Bilaspur crime news: बताया जा रहा है कि इंजेक्शन लगाने के बाद महिला को खून की उल्टी हुई, जिसके बाद गंभीर स्थिति में महिला को रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया, जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।

Bilaspur crime news: झोलाछाप डॉक्टर के इलाज के बाद महिला की मौत, क्लिनिक बंद कर फरार हुआ आरोपी

Bilaspur crime news

Modified Date: August 16, 2024 / 11:57 pm IST
Published Date: August 16, 2024 11:53 pm IST

बिलासपुर: Bilaspur crime news बिलासपुर में एक बार फिर झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से मरीज की मौत का मामला सामने आया है। झोलाछाप डॉक्टर से सर्दी-खांसी और बुखार का इलाज करा रही महिला की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि इंजेक्शन लगाने के बाद महिला को खून की उल्टी हुई, जिसके बाद गंभीर स्थिति में महिला को रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया, जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।

read more:  MP News : डाकुओं की सूचना देने वाले मु​खबिर को अब नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, मोहन सरकार ने किया कानून खत्म

यह मामला रतनपुर थाना क्षेत्र के कलमीटार गांव का है। घटना के बाद से झोलाछाप डॉक्टर सत्यजीत गोलदार क्लिनिक बंद कर फरार है। वहीं मामले की जांच कर रहे अधिकारी कार्रवाई की बात कह रहे हैं।

बता दें कि, रतनपुर थाना क्षेत्र के कलमीटार गांव में सत्यजीत गोलदार मेडिकल स्टोर का संचालन करता है। मेडिकल स्टोर की आड़ में वो एक क्लिनिक भी चलाता है। जहां ग्रामीणों का इलाज किया जाता है। झोलाछाप डॉक्टर सत्यजीत गोलदार के पास गांव की एक महिला रेखा बिंझवार (35 साल) इलाज के लिए पहुंची।

read more:  कन्नौज नाबालिग दुष्कर्म मामला : आरोपी पूर्व ब्लाक प्रमुख का पुलिस ने डीएनए नमूना लिया

परिजनों के अनुसार कल रात महिला को मेडिकल संचालक दो इंजेक्शन लगाया। जिसके बाद से महिला की स्थिति लगातार बिगड़ने लगी। इसके बाद महिला के परिजन उसे रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टरी परीक्षण के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया गया। मामले में अफसरों ने जांच कर कड़ी कार्रवाई की बात कही है।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com