Bilaspur Viral Video: हाईवे पर स्टंटबाजी का खतरनाक ट्रेंड, कभी सनरूफ डांस तो कभी बीयर पार्टी, सामने आए एक और वीडियो ने पुलिस के उड़ाए होश, आप भी देखें

Ads

Bilaspur Girl Viral Video: बिलासपुर में नेशनल हाईवे अब बर्थडे सेलिब्रेशन और स्टंटबाजी का अड्डा बनता जा रहा है। तीन वीडियो सामने आ चुके हैं।

  •  
  • Publish Date - May 28, 2026 / 09:43 PM IST,
    Updated On - May 28, 2026 / 09:48 PM IST

Bilaspur Girl Viral Video/Image Credit: IBC24 File

HIGHLIGHTS
  • बिलासपुर हाईवे पर लगातार वायरल हो रहे स्टंटबाजी के वीडियो
  • सनरूफ डांस, बीयर पार्टी और सड़क पर आतिशबाजी से बढ़ी चिंता
  • पुलिस ने कहा- हाईवे पर हुड़दंग बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगा

Bilaspur Girl Viral Video: इन दिनों युवक-युवतियों में ट्रेंड होने का भूत सवार है, सोशल मीडिया पर फेमस होने की चाहत में ये लोग क्या नहीं कर रहें, यहां तक कि खुद के जान को भो जोखिम में डाल रहें हैं। वही, बिलासपुर में नेशनल हाईवे अब बर्थडे सेलिब्रेशन और स्टंटबाजी का अड्डा बनता जा रहा है। लगातार वायरल हो रहे वीडियो लोगों की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर रहे हैं।

तीन दिनों के भीतर हाईवे पर हुड़दंग के तीन अलग-अलग वीडियो सामने आ चुके हैं। पहले वीडियो में युवती कार की सनरूफ से बाहर निकलकर डांस करती नजर आई थी। Bilaspur Girl Viral Video इसके बाद बीयर की बोतल हाथ में लेकर सड़क पर रैंप वॉक और हुड़दंग का वीडियो वायरल हुआ। इन मामलों पर कार्रवाई की प्रक्रिया चल ही रही थी कि, अब एक और वीडियो सामने आया है। जिसमें युवती सड़क पर आतिशबाजी करती दिखाई दे रही है। लगातार सामने आ रहे वायरल वीडियो न सिर्फ ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं, बल्कि लोगों की जान भी खतरे में डाल रहे हैं।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए साफ चेतावनी दी है कि हाईवे पर इस तरह की लापरवाही और स्टंटबाजी (Bilaspur Girl Viral Video) किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस का कहना है कि वायरल सभी वीडियो की जांच कर संबंधित लोगों पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही लोगों से मोटर व्हीकल एक्ट और यातायात नियमों का पालन करने की अपील भी की गई है।

आप भी देखें वीडियो

 

ये भी पढ़ें

 

बिलासपुर में क्या मामला सामने आया है?

नेशनल हाईवे पर युवाओं द्वारा स्टंटबाजी, डांस और आतिशबाजी के वायरल वीडियो सामने आए हैं।

वीडियो में क्या देखा गया?

किसी वीडियो में युवती कार की सनरूफ से बाहर निकलकर डांस करती दिखी, तो कहीं सड़क पर बीयर पार्टी और आतिशबाजी होती नजर आई।

पुलिस ने क्या कार्रवाई की है?

पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर संबंधित लोगों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है।

पुलिस ने लोगों से क्या अपील की?

पुलिस ने ट्रैफिक नियमों का पालन करने और सोशल मीडिया फेम के लिए जान जोखिम में न डालने की अपील की है।

क्या हाईवे पर स्टंट करना अपराध है?

हां, सार्वजनिक सड़क और हाईवे पर स्टंटबाजी और यातायात नियम तोड़ना कानूनी अपराध है।