Bilaspur Airport Night Landing || Image- moca_goi File
बिलासपुर: न्यायधानी के बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट के विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। (Bilaspur Airport Night Landing) अब इस एयरपोर्ट से रात में भी विमान लैंडिंग और टेकऑफ कर सकेंगे। इसके लिए नाइट लैंडिंग का सफल परीक्षण किया गया।
बिलासा एयरपोर्ट में स्टेट प्लेन के माध्यम से ट्रायल फ्लाइट उतारी गई, जो पूरी तरह सफल रही। इस ट्रायल के दौरान रनवे की लाइटिंग सिस्टम, एप्रोच लाइट्स, एयर ट्रैफिक कोऑर्डिनेशन और सभी तकनीकी मानकों की जांच की गई, जो संतोषजनक पाई गई।
इस महत्वपूर्ण परीक्षण के दौरान एयरपोर्ट डायरेक्टर, नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो के क्षेत्रीय निदेशक (रायपुर) सहित एयरपोर्ट के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। बताया गया है कि इस सफलता के साथ ही बिलासा बाई केंवट एयरपोर्ट को VFR से IFR में अपग्रेड कर दिया गया है, (Bilaspur Airport Night Landing) जिससे अब यहां रात के समय भी नियमित विमान सेवाएं संचालित होने का रास्ता साफ हो गया है।
सरगुजा जिले के माँ महामाया दरिमा एयरपोर्ट से लंबे समय से बंद पड़ी हवाई सेवा एक बार फिर बहाल होने की तैयारी में है। इसके लिए अलायंस एयर ने एयरपोर्ट अथॉरिटी से अनुमति मांगी है। प्रस्ताव के अनुसार अब दिल्ली से सीधे विमान सेवा शुरू की जाएगी, जिससे क्षेत्र के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
बताया जा रहा है कि एलायंस एयर सप्ताह में दो दिन यहां से उड़ान संचालित करेगी। तय शेड्यूल के अनुसार सोमवार को दिल्ली से बिलासपुर, बिलासपुर से अंबिकापुर और अंबिकापुर से दिल्ली तक फ्लाइट संचालित होगी। (Bilaspur Airport Night Landing) वहीं बुधवार को दिल्ली से अंबिकापुर, अंबिकापुर से बिलासपुर और फिर बिलासपुर से दिल्ली तक विमान सेवा दी जाएगी।
संभावना है कि इस रूट पर 72 सीटों वाले एटीआर विमान का संचालन किया जाएगा। (Ambikapur-New Delhi Flight Service News) किराया लगभग 4500 से 6000 रुपये के बीच रहने का अनुमान है। (Ambikapur Darima Airport News) इससे आम यात्रियों को भी हवाई यात्रा का विकल्प आसानी से उपलब्ध हो सकेगा।
गौरतलब है कि पहले भी अंबिकापुर के माँ महामाया एयरपोर्ट से Flybig द्वारा 19 सीटर विमान सेवा शुरू की गई थी, लेकिन यह ज्यादा समय तक नहीं चल सकी। विमान की कमी, सही रूट चयन न होना और अनियमित संचालन इसके प्रमुख कारण रहे। (Bilaspur Airport Night Landing) अब उम्मीद जताई जा रही है कि मार्च के अंतिम सप्ताह से नई सेवा शुरू होने पर सरगुजा संभाग के लोगों को सीधा दिल्ली से जुड़ने का लाभ मिलेगा।