Bee Attack Bilaspur: एक ओर जारी था डिप्टी CM का भाषण तो दूसरी ओर मधुमक्खियों ने कर दिया हमला.. देखें Live वीडियो

बिलासपुर के विवेकानंद उद्यान में आयोजित स्वामी विवेकानंद चेतना महोत्सव के दौरान अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। बच्चों और उपस्थित लोगों की सुरक्षा के लिए कार्यक्रम डिप्टी सीएम के संबोधन के साथ सुरक्षित रूप से समाप्त किया गया। किसी भी प्रकार की हानि नहीं हुई।

Bee Attack Bilaspur: एक ओर जारी था डिप्टी CM का भाषण तो दूसरी ओर मधुमक्खियों ने कर दिया हमला.. देखें Live वीडियो

Bee Attack Bilaspur/ Image Source : IBC24

Modified Date: January 12, 2026 / 12:43 pm IST
Published Date: January 12, 2026 12:09 pm IST
HIGHLIGHTS
  • विवेकानंद उद्यान में आयोजित महोत्सव के दौरान अचानक मधुमक्खियों ने हमला किया।
  • डिप्टी सीएम के संबोधन के साथ समाप्त किया गया कार्यक्रम ।
  • इस घटना में किसी प्रकार की हानि नहीं हुई।

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की न्याधानी  बिलासपुर के विवेकानंद उद्यान में आयोजित स्वामी विवेकानंद चेतना महोत्सव के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक (Bee attack in Bilaspur )मधुमक्खियों के झुंड ने कार्यक्रम पर हमला कर दिया। इस हमले की वजह से कार्यक्रम पूरी तरह से बाधित हो गया और इसे डिप्टी सीएम के संबोधन के साथ समाप्त कर दिया गया।

बीच कार्यक्रम में हुआ हमला

मिली जानकारी के अनुसार, (Vivekananda Udyan Bilaspur news )विवेकानंद उद्यान में आयोजित इस कार्यक्रम में (Tokhan Sahu news ) केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे शामिल थे। कार्यक्रम चल ही रहा था कि अचानक मधुमक्खियों ने वहां हमला कर दिया। मधुमक्खियों ने मौजूद बच्चों और लोगों पर हमला किया, जिससे कार्यक्रम पूरी तरह से बाधित हो गया।  (Bilaspur news today ) मधुमक्खियों के हमले से बचने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे, जिससे आयोजन स्थल पर काफी देर तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।

मधुमक्खियों के हमले से बिगड़ते हालात को देखते हुए, सुरक्षा और सावधानी बरतते हुए डिप्टी सीएम के संबोधन के साथ ही कार्यक्रम का समापन कर दिया गया। फिलहाल इस घटना में किसी प्रकार की हानि नहीं हुई है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.