Bilaspur Minor Suicide News: बाल सुधार गृह में नाबालिग बंदी ने की आत्महत्या, इस हाल में मिला शव, हालत देखकर अधिकारी भी रह गए हैरान
Bilaspur Minor Suicide News: बिलासपुर के बाल सुधार गृह में एक नाबालिग बंदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
Bilaspur Minor Suicide News | Image- IBC24 News Archive
Bilaspur Minor Suicide News: बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की न्ययधानी बिलासपुर से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां शहर के बाल सुधार गृह में एक नाबालिग बंदी ने आत्महत्या कर ली। इस खबर के सामने आते ही बाल सुधार गृह में हड़कंप मच गया। नाबालिग द्वारा आत्महत्या करने की खबर मिलते ही आला अधिकारी और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस की टीम ने शुरू की जांच
Bilaspur Minor Suicide News: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, मृतक रायगढ़ जिले का रहने वाला था और करीब सप्ताहभर पहले दुष्कर्म के मामले में बाल सुधार गृह लाया गया था। बाल सुधार गृह में ही उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद बाल सुधार गृह में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही सरकंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है और मामले की जांच की जा रही है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- UP BJP New Incharge: UP में बीजेपी की कमान विनोद तावड़े के हाथों, इन राज्यों में भी नए प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
- Indore Crime News: चरित्र शंका में हैवान पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर मासूम बच्चों के साथ किया ऐसा काम कि कांप उठेगी रूह…बेटी की भी मौत
- Kalki Jayanti 2026: भगवान विष्णु के 10वें अवतार की पूजा का आज है खास दिन! कल्कि जयंती पर घर में ऐसे करें पूजा, जानिए क्या है इसका रहस्य?

Facebook


