Bilaspur Woman Beaten / Image Source : AI
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से महिलाओं के बीच मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। यहाँ पुराने पैसे के लेनदेन को लेकर कुछ महिलाओं ने एक दूसरी महिला की बीच सड़क पर जमकर धुनाई कर दी। इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों पक्षों को शांत कराया और दोनों पक्षों में समझौते के बाद मामला सुलझा।
मिली जानकारी के अनुसार , पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। यह पूरा विवाद 2 साल पुराने 40 हजार रुपये के लेनदेन से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला ने करीब दो साल पहले महिलाओं से 40 हजार रुपये की ठगी की थी। इसके बाद से वह महिला हाथ नहीं आ रही थी। बीते दिन जब वह अचानक इन महिलाओं को मिल गई। महिला को देखते ही पुरानी ठगी से आक्रोशित महिलाओं ने उसे पकड़ लिया और सड़क पर ही उसकी पिटाई शुरू कर दी। इस पूरे घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला शांत कराया और में दोनों पक्षों ने आपस में बैठकर बात की। दोनों पक्षों में समझौते के बाद पूरा मामला शांत हुआ।