ED Officer Arrest/ Image Credit: IBC24 File
रायपुरः Naugai Triple Murder Case: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के नौगई गांव में हुए चर्चित ट्रिपल मर्डर मामले की जांच अब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) करेगी। राज्य सरकार ने मामले की सीबीआई जांच के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इससे मृतकों के परिजनों की लंबे समय से की जा रही मांग पूरी हो गई है।
Naugai Triple Murder Case: गौरतलब है कि कोरिया जिले में रेत खनन को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था। इस घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों भरत सिंह, नागेंद्र सिंह और वीरेंद्र सिंह की हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद से ही क्षेत्र में भारी आक्रोश था और मृतकों के परिजन निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए मामले को सीबीआई को सौंपने की मांग कर रहे थे। राज्य सरकार ने अब नौगई ट्रिपल मर्डर मामले की जांच सीबीआई से कराने की सहमति देते हुए अधिसूचना जारी कर दी है। इससे जांच की जिम्मेदारी अब केंद्रीय एजेंसी के पास जाएगी।
इससे पहले प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को मृतकों के परिजनों से बातचीत की थी। इसके बाद सरकार ने मामले में सीबीआई जांच का निर्णय लिया। माना जा रहा है कि केंद्रीय एजेंसी अब पूरे घटनाक्रम, रेत खनन विवाद और हत्या के कारणों सहित सभी पहलुओं की विस्तृत जांच करेगी।
इन्हें भी पढ़ें:-