Home » Chhattisgarh » Today News Live Updates 11 February: BJP announces Rajya Sabha candidates, name of Devendra Pratap Singh from Chhattisgarh, see name of which leader from which state
LIVE NOW
Today News Live Updates 11 February: BJP ने घोषित किए राज्यसभा उम्मीदवार, छत्तीसगढ़ से राजा देवेंद्र प्रताप सिंह का नाम, देखें लिस्ट
Ads
Today News Live Updates 11 February: BJP announces Rajya Sabha candidates, name of Devendra Pratap Singh from Chhattisgarh, see name of which leader from which state
भाजपा ने घोषित किए राज्यसभा उम्मीदवार, छत्तीसगढ़ से राजा देवेंद्र प्रताप सिंह का नाम, देखें लिस्ट
रायपुर। भाजपा ने आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल से अपने उम्मीदवारों की घोषणा की। छत्तीसगढ़ में भी राज्यसभा उम्मीदवार की घोषणा कर दी गई है। राजा देवेंद्र प्रताप सिंह छत्तीसगढ़ के लैलूंगा से जिला पंचायत सदस्य हैं। करीब 15 साल से भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता हैं।
वहीं उत्तर प्रदेश से सुधांशु त्रिवेदी, आरपीएन सिंह उम्मीदवार घोषित किया गया। हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रमुख सुभाष बराला को हरियाणा से पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया गया है। भारतीय जनता पार्टी ने सात राज्यों के लिए प्रत्याशियों की की घोषणा की है।
11 Feb 2024 07:28 PM (IST)
किसानों के दिल्ली-चलो विरोध प्रदर्शन से पहले सिंघू बॉर्डर के पास सुरक्षा कड़ी
दिल्ली: 13 फरवरी को किसानों के दिल्ली-चलो विरोध प्रदर्शन से पहले सिंघू बॉर्डर के पास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, जिससे जीटी करनाल रोड पर ट्राफिक जाम देखा गया।
11 Feb 2024 06:35 PM (IST)
पूर्व उप मुख्यमंत्री के घर में विधायक बंद क्यों हैं?..: रवि शंकर प्रसाद
पटना: भाजपा नेता रवि शंकर प्रसाद ने बिहार में फ्लोर टेस्ट को लेकर कहा कहा, " कोई डर नहीं है, सिर्फ दो दिन की बात है... उनके घर में लोग बंद क्यों हैं?... पूर्व उप मुख्यमंत्री के घर में विधायक बंद क्यों हैं?.."
11 Feb 2024 06:17 PM (IST)
तमिलनाडु: चेन्नई एयरपोर्ट पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा
तमिलनाडु: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा चेन्नई एयरपोर्ट पहुंचे।
तेलंगाना में 20 फरवरी से लेकर 1 मार्च तक हम 5 'विजय संकल्प यात्रा' निकालेंगे : केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी
हैदराबाद, तेलंगाना: केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा, "आने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा तेलंगाना राज्य इकाई ने तय किया है कि तेलंगाना में 20 फरवरी से लेकर 1 मार्च तक हम 5 'विजय संकल्प यात्रा' निकालेंगे...तेलंगाना में हम जीतने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं और हम अच्छी सीटों से जीतेंगे..."
11 Feb 2024 05:49 PM (IST)
किसानों के विरोध प्रदर्शन से पहले पुलिस बल अलर्ट
हरियाणा: दिल्ली में 13 फरवरी को किसानों के विरोध प्रदर्शन से पहले पुलिस बल अलर्ट पर हैं। झज्जर के SP अर्पित जैन ने कहा, "आज हमारी कंपनियों ने अनुशासन पूर्वक तैयारियों को लेकर अभ्यास किया है... आज दो कंपनियों का अभ्यास था... अपने जिले की 8 कंपनी बनाई है... 2 कंपनी बाहर से आ चुकी है... एक और कंपनी आएगी, कुल मिलाकर 11 कंपनी मौजूद रहेगी... दिल्ली पुलिस के साथ भी समन्वय हो रहा है। सभी DCP से बातचीत हो रही है... आधुनिक तकनीक का भी सहारा लिया जा रहा है... ITBP और पुलिस के मुलाजिम तैनात हैं..."
11 Feb 2024 05:38 PM (IST)
छत्तीसगढ़ के इन इलाके में जमकर गिरे ओले, रुक-रुक कर हो रही बारिश
अंबिकापुर। एक तरफ जहां प्रदेश में तापमान लगातार बढ़ रहा था और ऐसा लगने लगा था कि गर्मी के दिन नजदीक हैं। वहीं इस बीच प्रदेश के कुछ हिस्सों में एकाएक मौसम का मिजाज बदल गया है। सरगुजा के मैनपाट इलाके में जमकर ओलावृष्टि हुई है। यहां करीब आधे घंटे तक ओलावृष्टि हुई है। वहीं कई इलाकों में सुबह से रुक-रुक कर बारिश हो रही है।
इधर प्रदेश के कवर्धा जिले में भी मौसम ने करवट बदली है और तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि हुई है। वनांचल क्षेत्र में जमकर ओलावृष्टि भी हुई है। जिसमें किसानों की दाल, तिलहन की फसल को खासा नुकसान हुआ है। इस ओलावृष्टि से किसानों के माथे पर चिंता की लकीर खींच गई है।
11 Feb 2024 05:35 PM (IST)
तेजस्वी यादव कोअपने विधायकों पर भरोसा नहीं : उपेन्द्र कुशवाहा
पटना: RLJD प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा, "...उनको(तेजस्वी यादव) अपने विधायकों पर भरोसा नहीं है...इसीलिए कैद करके रखा है। उनके यहां खेला होने वाला है। हम JDU के साथ गठबंधन में हैं और रहेंगे..."
11 Feb 2024 05:26 PM (IST)
राज्य मंत्री विजय कुमार चौधरी के आवास पर पहुंचे नीतीश कुमार
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार कल 12 फरवरी को शक्ति परीक्षण से पहले पार्टी विधायकों की बैठक के लिए पार्टी नेता और राज्य मंत्री विजय कुमार चौधरी के आवास पर पहुंचे।
11 Feb 2024 05:24 PM (IST)
'फिर एक बार मोदी सरकार' स्लोगन के साथ दीवार लेखन अभियान शुरू
गुवाहाटी, असम: केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल 'फिर एक बार मोदी सरकार' स्लोगन के साथ दीवार लेखन अभियान कार्यक्रम में शामिल हुए।
#WATCH गुवाहाटी, असम: केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा, "भारत आज दुनिया का एक बड़ा शक्तिशाली राष्ट्र बन चुका है... मोदी जी ने सभी वर्गों के लिए जो भी निर्णय लिए हैं उसके कारण देश को शक्ति मिली है...जनता खुश है और अगली सरकार भाजपा की बनेगी यह सुनिश्चित हो गया है..." https://t.co/BOhj5pl5LVpic.twitter.com/ytFwLdFF0D
मिथुन चक्रवर्ती ठीक हैं, , चिकित्सकों ने उन्हें घर पर आराम करने को कहा: भाजपा प्रमुख सुकांत मजूमदार
कोलकाता: पश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख सुकांत मजूमदार ने कहा, "वे(मिथुन चक्रवर्ती) ठीक हैं, उन्हें कल अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा, चिकित्सकों ने उन्हें कल के बाद एक-दो दिन घर पर आराम करने को कहा है।"
11 Feb 2024 05:00 PM (IST)
भाजपा विधायक गया के महाबोधि रिसॉर्ट से हुए रवाना
बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और भाजपा विधायक गया के महाबोधि रिसॉर्ट से रवाना हुए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली NDA सरकार का फ्लोर टेस्ट कल 12 फरवरी को विधानसभा में होगा।
11 Feb 2024 05:00 PM (IST)
हम नीतीश कुमार के नेतृत्व में जहां हैं वहीं सुरक्षित हैं: मंत्री विजय कुमार चौधरी
पटना: बिहार के मंत्री विजय कुमार चौधरी के आवास पर JDU की बैठक होगी। बैठक से पहले JDU MLC विनय चौधरी ने कहा, "... हम नीतीश कुमार के नेतृत्व में जहां हैं वहीं सुरक्षित हैं... अभी सभी यहां पहुंच रहे हैं... कन्फर्म(फ्लोर टेस्ट में पास होंगे या नहीं)..."
11 Feb 2024 04:50 PM (IST)
भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती से कोलकाता के एक निजी अस्पताल में मुलाकात की
पश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख सुकांत मजूमदार ने मशहूर अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती से कोलकाता के एक निजी अस्पताल में मुलाकात की।
11 Feb 2024 04:49 PM (IST)

हमने नफरत को काटने के लिए मोहब्बत को फैलाने का सोचा: कांग्रेस नेता राहुल गांधी
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, "... हमारा लक्ष्य है कि भाजपा और RSS की ओर से जो नफरत फैलाई जा रही है, वे एक धर्म को दूसरे धर्म, एक भाषा को दूसरी भाषा, एक राज्य को दूसरे राज्य से लड़ाते हैं... हमने नफरत को काटने के लिए मोहब्बत को फैलाने का सोचा, इसलिए हमने नफरत के बाज़ार में मोहब्बत की दुकान खोल दी है।"
11 Feb 2024 04:14 PM (IST)
राहुल गांधी ने जांजगीर-चांपा के सक्ती से फिर से शुरू की भारत जोड़ो न्याय यात्रा
छत्तीसगढ़: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जांजगीर-चांपा के सक्ती से फिर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू की।
11 Feb 2024 04:00 PM (IST)
कांग्रेस सांसद धीरज प्रसाद साहू मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए पहुंचे ED कार्यालय
रांची, झारखंड: कांग्रेस सांसद धीरज प्रसाद साहू लगातार दूसरे दिन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए ED कार्यालय पहुंचे।
11 Feb 2024 03:56 PM (IST)
वो अपना घर देखें, अपना घर बचाएं...कल NDA बहुमत हासिल करेगी: केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय
पटना: बिहार विधानसभा में कल होने वाले फ्लोर टेस्ट से पहले केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, "NDA के सारे लोग एकजुट हैं और तेजस्वी जी को कल पता चलेगा...वो अपना घर देखें, अपना घर बचाएं...कल NDA बहुमत हासिल करेगी..."
11 Feb 2024 03:52 PM (IST)
कांग्रेस की अब न कोई सोच है, न कोई विचारधारा है और न कोई नीति है: ज्योतिरादित्य सिंधिया
ग्वालियर, मध्य प्रदेश: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, "...कांग्रेस की अब न कोई सोच है, न कोई विचारधारा है और न कोई नीति है... जो पार्टी भगवान श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के आमंत्रण को नकारेगी उसे पूरे देश की जनता ने जैसे 10 साल में नकारा है, वैसे ही आने वाले दिन में नकारेगी।"
11 Feb 2024 03:49 PM (IST)
कई बार मुझे लगता है कि देश का सबसे बड़ा आतंकवादी मैं ही हूं: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
खन्ना, पंजाब: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, "वे हर दिन मेरे खिलाफ नए आरोप लगाते हैं। रोज मेरे खिलाफ कभी सीबीआई का समन, कभी ED का नोटिस, कभी पुलिस का नोटिस भेजते हैं। कई बार मुझे लगता है कि देश का सबसे बड़ा आतंकवादी मैं ही हूं..."
11 Feb 2024 03:30 PM (IST)
पिछले 10 सालों में इन दोनों, किसान और जवान को बर्बाद कर दिया: राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे
लुधियाना, पंजाब: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "पिछले 10 सालों में इन दोनों, किसान और जवान को बर्बाद कर दिया। किसान दिल्ली के बॉर्डर पर बैठे उनसे बात नहीं की। किसान तीन काले कानूनों के खिलाफ लड़े। उन्होंने(भाजपा) कानून को निलंबित किया लेकिन उसका नोटिफिकेशन नहीं आया। उन्होंने उस समय आंदोलन को समाप्त करने के लिए उन तीन काले कानूनों को सस्पेंड किया लेकिन उसका नोटिफिकेशन कहां है?... ये प्रधानमंत्री मोदी की चाल है... जैसे हाथी के दांत दिखाने के कुछ और होते हैं और खाने के कुछ और।"
11 Feb 2024 02:51 PM (IST)
मोदी से नफरत करते-करते सनातन को मिटाने पर तुल गए हैं: निष्कासित कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम
संभल, उत्तर प्रदेश: निष्कासित कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, "...मैं कांग्रेस की विचारधारा से जुड़ा हुआ हूं...सबसे पहले रामराज्य का सपना महात्मा गांधी ने देखा था, तो जो सपना महात्मा गांधी ने देखा वो सपना मोदी जी पूरा कर रहे हैं और अगर नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री हैं और देश के हित में अच्छा फैसला कर रहे हैं तो उसका समर्थन होना चाहिए...लेकिन कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व नरेंद्र मोदी से इतनी नफरत करने लगा है कि उन्होंने मोदी से नफरत करते-करते पूरे देश से नफरत करना शुरु कर दिया है, मोदी से नफरत करते-करते सनातन को मिटाने पर तुल गए हैं..."
11 Feb 2024 02:23 PM (IST)
हमारे लिए तो जनजातीय समाज हमारे देश का गौरव है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "हमारे लिए जनजातीय समाज वोट बैंक नहीं है, हमारे लिए तो जनजातीय समाज हमारे देश का गौरव है..."
11 Feb 2024 02:20 PM (IST)
हमारे सांस्कृतिक चेतना केंद्रों को प्रधानमंत्री ने पुनर्जीवित करने का काम किया: अमित शाह
मैसूर, कर्नाटक: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमारे देश की सांस्कृतिक विरासत को विश्व पटल पर गौरांवित करने का काम किया है। अयोध्या में राम मंदिर, काशी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर... ढ़ेर सारे हमारे सांस्कृतिक चेतना केंद्रों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुनर्जीवित करने का काम किया है।
11 Feb 2024 02:20 PM (IST)
"मध्य प्रदेश में विधानसभा के नतीजों से आप पहले ही बता चुके हैं: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मध्य प्रदेश में विधानसभा के नतीजों से आप पहले ही बता चुके हैं कि लोकसभा के लिए आपका मूड क्या रहने वाला है...इसलिए इस बार विपक्ष के बड़े-बड़े नेता पहले से ही कहने लगे हैं- 2024 में 400 पार, फिर एक बार मोदी सरकार...
11 Feb 2024 02:13 PM (IST)
.सवाल इस बात का है कि ये जो अपमान किया जा रहा है ये किसके इशारे पर हो रहा है?: कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम
संभल, उत्तर प्रदेश: निष्कासित कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, "सचिन पायलट का बहुत अपमान हुआ है लेकिन वे भगवान शिव की तरह जहर पिये जा रहे हैं। उसी तरह प्रियंका गांधी की भी बहुत तौहीन हो रही है... देश की आज़ादी के बाद किसी भी पदाधिकारी के सामने ऐसा नहीं लिखा गया, जो प्रियंका गांधी के सामने लिखा गया... उनके आगे लिखा गया प्रियंका गांधी, 'बिना किसी पोर्टफोलियो के महासचिव'(General Secretary without any Portfolio)...सवाल इस बात का है कि ये जो अपमान किया जा रहा है ये किसके इशारे पर हो रहा है?..."
11 Feb 2024 02:10 PM (IST)
झाबुआ जितना मध्य प्रदेश से जुड़ा है उतना ही गुजरात से भी जुड़ा है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
झाबुआ, मध्य प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "झाबुआ जितना मध्य प्रदेश से जुड़ा है उतना ही गुजरात से भी जुड़ा है...झाबुआ और इस पूरे इलाके की गुजरात से केवल सीमा ही नहीं लगती बल्कि दोनों तरफ के लोगों के दिल भी मजबूती से जुड़े हुए हैं...गुजरात में रहते हुए मुझे यहां के जनजीवन से, यहां की परंपराओं से करीब से जुड़ने का अवसर मिला..."
11 Feb 2024 02:03 PM (IST)
16-17 साल की उम्र में मैंने जो वचन राजीव गांधी को दिया था वो आज तक निभाया है:
संभल, उत्तर प्रदेश: निष्कासित कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, "...16-17 साल की उम्र में मैंने जो वचन राजीव गांधी को दिया था वो आज तक निभाया है और आज इस उम्र में एक संकल्प ले रहा हूं कि मैं आजीवन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा रहूंगा।"
#WATCH संभल, उत्तर प्रदेश: निष्कासित कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, "...16-17 साल की उम्र में मैंने जो वचन राजीव गांधी को दिया था वो आज तक निभाया है और आज इस उम्र में एक संकल्प ले रहा हूं कि मैं आजीवन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा रहूंगा।" pic.twitter.com/QoEl1mQKHP
सवाल इस बात का है कि वो कांग्रेस जो महात्मा गांधी की कांग्रेस थी आज उस कांग्रेस को किस रास्ते पर लाकर खड़ा किया गया है: आचार्य प्रमोद कृष्णम
संभल, उत्तर प्रदेश: निष्कासित कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, "...सवाल इस बात का है कि वो कांग्रेस जो महात्मा गांधी की कांग्रेस थी... आज उस कांग्रेस को किस रास्ते पर लाकर खड़ा किया गया है... क्या कांग्रेस में सिर्फ वो रह सकते हैं जो सनातन को मिटाने की बात करें?... मैं ये साफ कर देना चाहता हूं कि 'राम और राष्ट्र' पर समझौता नहीं किया जा सकता है। निष्कासन बहुत छोटी चीज है..."
#WATCH संभल, उत्तर प्रदेश: निष्कासित कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, "...सवाल इस बात का है कि वो कांग्रेस जो महात्मा गांधी की कांग्रेस थी... आज उस कांग्रेस को किस रास्ते पर लाकर खड़ा किया गया है... क्या कांग्रेस में सिर्फ वो रह सकते हैं जो सनातन को मिटाने की बात… pic.twitter.com/TC9hLj5AiD
रायपुर- खैरागढ़ से कटघोरा रेल लाइन जल्द शुरू होगी। छत्तीसगढ़ के आम बजट में इसके लिए 300 करोड रुपए का प्रावधान रखा गया है। राजनांदगांव के सांसद संतोष पांडेय ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से चर्चा की थी । इस रेल लाइन के शुरू होने से खैरागढ़ , गंडई छुईखदान , कवर्धा और मुंगेली क्षेत्र के लोगों को रेल सुविधा मिलने लगेगी।
11 Feb 2024 01:48 PM (IST)
भगवान राम सबकी मनोकामना पूरी करें और तीसरी बार 400 पार के साथ प्रचंड बहुमत की मोदी सरकार देश में बने: केशव प्रसाद मौर्य
अयोध्या: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "विधानसभा और विधान परिषद के सभी सदस्य आज भगवान रामलला के दर्शन करने के लिए आए हैं...भगवान राम सबकी मनोकामना पूरी करें और तीसरी बार 400 पार के साथ प्रचंड बहुमत की मोदी सरकार देश में बने...सब लोग आनंदित हैं...जो नहीं आए हैं वो केवल सपा है और सपा मतलब सफा है..."
#WATCH अयोध्या: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "विधानसभा और विधान परिषद के सभी सदस्य आज भगवान रामलला के दर्शन करने के लिए आए हैं...भगवान राम सबकी मनोकामना पूरी करें और तीसरी बार 400 पार के साथ प्रचंड बहुमत की मोदी सरकार देश में बने...सब लोग आनंदित… pic.twitter.com/QEy2f10SvZ
मैं कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने मुझे कांग्रेस से मुक्ति देने का फरमान जारी किया: आचार्य प्रमोद कृष्णम
संभल, उत्तर प्रदेश: निष्कासित कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, "मुझे कल रात कई न्यूज चैनलों के माध्यम से ये जानकारी मिली की कांग्रेस पार्टी ने एक चिट्ठी जारी की है... जिसमें उन्होंने कहा है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण आचार्य प्रमोद कृष्णम को 6 साल के लिए पार्टी से निष्काषित किया जाता है। सबसे पहले मैं कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने मुझे कांग्रेस से मुक्ति देने का फरमान जारी किया... केसी वेणुगोपाल या मल्लिकार्जुन खरगे ये बताएं कि ऐसी कौन सी गतिविधिया हैं जो पार्टी के विरोध में थीं... क्या भगवान राम का नाम लेना पार्टी विरोधी है?..."
#WATCH संभल, उत्तर प्रदेश: निष्कासित कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, "मुझे कल रात कई न्यूज चैनलों के माध्यम से ये जानकारी मिली की कांग्रेस पार्टी ने एक चिट्ठी जारी की है... जिसमें उन्होंने कहा है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण आचार्य प्रमोद कृष्णम को 6 साल के लिए… pic.twitter.com/vogroUhBQE
विपक्ष में सभी तुष्टीकरण की राजनीति करने वाले लोग हैं, चाहे कांग्रेस हो या समाजवादी पार्टी हो: मंत्री नंद गोपाल नंदी
अयोध्या: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कहा, "विपक्ष में सभी तुष्टीकरण की राजनीति करने वाले लोग हैं, चाहे कांग्रेस हो या समाजवादी पार्टी हो... समाजवादी पार्टी को विरासत में इनके पुरखों ने सनातन धर्म का विरोध दिया है... जिन्होंने राम भक्तों पर गोली चलवाने का काम किया है वो किस मुंह से यहां आएंगे, इसलिए उन्होंने(सपा) विरोध किया।"
#WATCH अयोध्या: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कहा, "विपक्ष में सभी तुष्टीकरण की राजनीति करने वाले लोग हैं, चाहे कांग्रेस हो या समाजवादी पार्टी हो... समाजवादी पार्टी को विरासत में इनके पुरखों ने सनातन धर्म का विरोध दिया है... जिन्होंने राम भक्तों पर गोली चलवाने… pic.twitter.com/luLHDd4trk
मैं बहुत भावुक हूं क्योंकि मैं जब इस स्थान पर आया था तो यहां एक ढ़ांचा खड़ा था: सतीश महाना
अयोध्या: उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा, "मैं बहुत भावुक हूं क्योंकि मैं जब इस स्थान पर आया था तो यहां एक ढ़ांचा खड़ा था, जो 6 दिसंबर को हमारे सामने टूटा था। मैं उस समय यहां पर आया था जब 1990 में यहां गोली चली थी। मैं उस समय यहां पर आया था जिस समय चबूतरे का निर्माण हुआ था... और आज सबसे सौभाग्य की बात है कि भगवान के प्रत्यक्ष रूप से दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ..."
#WATCH अयोध्या: उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा, "मैं बहुत भावुक हूं क्योंकि मैं जब इस स्थान पर आया था तो यहां एक ढ़ांचा खड़ा था, जो 6 दिसंबर को हमारे सामने टूटा था। मैं उस समय यहां पर आया था जब 1990 में यहां गोली चली थी। मैं उस समय यहां पर आया था जिस समय चबूतरे… pic.twitter.com/7TIkewxu4B
भिलाई- सिंगर आदित्य नारायण का लाइव कंसर्ट। कंसर्ट के दौरान फैंस बना रहे थे वीडियो। आदित्य नारायण ने फैंस से मोबाइल छीनकर फेंका। सिंगर आदित्यनारायण के इस व्यवहार से फैंस में नाराज़गी। सोशल मीडिया पर फैंस का ग़ुस्सा फूटा
11 Feb 2024 01:08 PM (IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो हुआ शुरू
झाबुआ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो हुआ शुरू। जनजातीय लोगो के बीच में से निकलेंगे नरेन्द्र मोदी। मोदी मोदी के नारे से लोगो ने किया प्रधानमंत्री का अभिनंदन।
11 Feb 2024 01:05 PM (IST)
त्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर परिसर पहुंचे
अयोध्या: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर परिसर पहुंचे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और स्पीकर सतीश महाना के निमंत्रण पर विधानसभा और विधान परिषद के सदस्य आज राम जन्मभूमि मंदिर में भगवान राम लला के दर्शन करेंगे।
#WATCH अयोध्या: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर परिसर पहुंचे।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और स्पीकर सतीश महाना के निमंत्रण पर विधानसभा और विधान परिषद के सदस्य आज राम जन्मभूमि मंदिर में भगवान राम लला के दर्शन करेंगे। pic.twitter.com/h0dGBwR9Hb
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया
झाबुआ, मध्य प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी मौजूद रहे।
#WATCH झाबुआ, मध्य प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
सिंगरौली - वन विभाग के लिपिक का वीडियो वायरल। ऑफिस में शराब पीते वीडियो वायरल। नशे में महिला कर्मियों से करता था गालीगलौज। शिकायत के बाद भी नही हुई कार्रवाई।
11 Feb 2024 01:03 PM (IST)
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज उज्जैन दौरे पर
उज्जैन- मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज उज्जैन दौरे पर। दोपहर 3:15 पर पहुंचेंगे उज्जैन। स्थानीय कार्यक्रम में होंगे शामिल
राज्यपाल मंगू भाई पटेल साथ में रहेंगे मौजूद। राज्यपाल मंगू भाई पटेल दोपहर 3:55 पर भोपाल के लिए होंगे रवाना। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शाम 7:00 बजे भोपाल के लिए होंगे रवाना।
11 Feb 2024 12:41 PM (IST)
RJD के विधायक क्या किसी कार्यकर्ता को भी कोई नहीं खरीद सकता है: RJD नेता विजय सिंह
पटना: बिहार विधानसभा में कल होने वाले फ्लोर टेस्ट से पहले RJD नेता विजय सिंह ने कहा, "RJD के विधायक क्या किसी कार्यकर्ता को भी कोई नहीं खरीद सकता है... RJD का कोई भी विधायक बिकने वाला नहीं है... हर चीज के लिए RJD तैयार है। हम लोग किसी से संपर्क में नहीं हैं... हम लोग 115 विधायक एक साथ हैं... अगर नीतीश कुमार की अंतर आत्मा जगती है तो नीतीश कुमार के विधायकों की भी अंतर आत्मा जागनी चाहिए।"
#WATCH पटना: बिहार विधानसभा में कल होने वाले फ्लोर टेस्ट से पहले RJD नेता विजय सिंह ने कहा, "RJD के विधायक क्या किसी कार्यकर्ता को भी कोई नहीं खरीद सकता है... RJD का कोई भी विधायक बिकने वाला नहीं है... हर चीज के लिए RJD तैयार है। हम लोग किसी से संपर्क में नहीं हैं... हम लोग 115… pic.twitter.com/kai2vBdJA6
पीएम मोदी के दौरे से पहले झाबुआ में नर्मदा का पानी पहुंचाने की मांग ने पकड़ा जोर
भोपाल- पीएम मोदी के दौरे से पहले झाबुआ में नर्मदा का पानी पहुंचाने की मांग ने पकड़ा जोर। कांग्रेस के झाबुआ विधायक विक्रांत भूरिया का बयान। झाबुआ को नर्मदा का पानी कब मिलेगा ? डॉ विक्रांत भूरिया ने की PM मोदी से मांग ।
डॉ भूरिया ने कहा कि " जब गुजरात को नर्मदा का पानी मिल सकता है तो झाबुआ को अभी तक नर्मदा का पानी क्यों नही मिला ?"
11 Feb 2024 12:32 PM (IST)
50 लीटर अवैध शराब तथा भारी मात्रा महुआ लाहन जब्त
सरायपाली- 50 लीटर अवैध शराब तथा भारी मात्रा महुआ लाहन जब्त। मौके से आरोपी हुआ फरार। बसना आबकारी विभाग टीम की कार्रवाई। आखराभांठा के जंगल से अवैध शराब की जब्ती। फरार अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
11 Feb 2024 12:30 PM (IST)
महर्षि दयानन्द ने अपने दौर में महिलाओं के अधिकारों और उनकी भागीदारी की बात की थी: PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "महर्षि दयानन्द ने अपने दौर में महिलाओं के अधिकारों और उनकी भागीदारी की बात की थी। नई नीतियों के जरिए, ईमानदार कोशिशों के जरिए देश आज अपनी बेटियों को आगे बढ़ा रहा है। कुछ महीने पहले ही देश ने 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' पास करके लोकसभा और विधानसभा में महिला आरक्षण सुनिश्चित किया है..."
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "महर्षि दयानन्द ने अपने दौर में महिलाओं के अधिकारों और उनकी भागीदारी की बात की थी। नई नीतियों के जरिए, ईमानदार कोशिशों के जरिए देश आज अपनी बेटियों को आगे बढ़ा रहा है। कुछ महीने पहले ही देश ने 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' पास करके लोकसभा और विधानसभा… pic.twitter.com/gxcOBUcZbB
बसें उत्तर प्रदेश विधानसभा के विधायक और मंत्रियों को लेकर लखनऊ से अयोध्या पहुंचीं
अयोध्या: बसें उत्तर प्रदेश विधानसभा के विधायक और मंत्रियों को लेकर लखनऊ से अयोध्या पहुंचीं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और स्पीकर सतीश महाना के निमंत्रण पर विधानसभा और विधान परिषद के सदस्य आज राम जन्मभूमि मंदिर में भगवान राम लला के दर्शन करेंगे।
#WATCH अयोध्या: बसें उत्तर प्रदेश विधानसभा के विधायक और मंत्रियों को लेकर लखनऊ से अयोध्या पहुंचीं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और स्पीकर सतीश महाना के निमंत्रण पर विधानसभा और विधान परिषद के सदस्य आज राम जन्मभूमि मंदिर में भगवान राम लला के दर्शन करेंगे। pic.twitter.com/v9G6NkVeej
गांव चलो अभियान पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कही ये बात
चंडीगढ़: गांव चलो अभियान पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा, "...केंद्रीय स्तर से एक कार्यक्रम तय किया गया है... इस अभियान में हमारे सभी कार्यकर्ता किसी न किसी बूथ में जाएंगे ताकि हमारे प्रदेश में उपस्थित 19.5 हजार बूथ में कोई न कोई कार्यकर्ता जाकर वहां लाभार्थियों से संपर्क करे पाएं..."
#WATCH चंडीगढ़: गांव चलो अभियान पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा, "...केंद्रीय स्तर से एक कार्यक्रम तय किया गया है... इस अभियान में हमारे सभी कार्यकर्ता किसी न किसी बूथ में जाएंगे ताकि हमारे प्रदेश में उपस्थित 19.5 हजार बूथ में कोई न कोई कार्यकर्ता जाकर वहां… pic.twitter.com/kzroH25ZF2
मुझे अभी कुछ नहीं कहना है। दोपहर 1:00 बजे श्री कल्कि धाम में प्रेस कॉन्फ्रेंस है और तभी मैं अपने मन की बात कहूंगा: प्रमोद कृष्णम
गाज़ियाबाद: निष्कासित कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, "मुझे अभी कुछ नहीं कहना है। दोपहर 1:00 बजे श्री कल्कि धाम में प्रेस कॉन्फ्रेंस है और तभी मैं अपने मन की बात कहूंगा..."
#WATCH गाज़ियाबाद: निष्कासित कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, "मुझे अभी कुछ नहीं कहना है। दोपहर 1:00 बजे श्री कल्कि धाम में प्रेस कॉन्फ्रेंस है और तभी मैं अपने मन की बात कहूंगा..." pic.twitter.com/cIysr6rrLd
बाराबंकी: मंत्री,विधायकों की गाड़ियों पर फूल बरसाए गए। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने गाड़ियों पर फूल बरसाए। मंत्री,विधायक जा रहे अयोध्या दर्शन के लिए। बाराबंकी काफिला पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ। अयोध्या में भगवान रामलला के दर्शन करेगा दल।
11 Feb 2024 11:45 AM (IST)
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की
दिल्ली: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।
#WATCH दिल्ली: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। pic.twitter.com/J1YN57vGg9

Today News Live Updates 11 February: छत्तीसगढ़: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जांजगीर-चांपा के सक्ती से फिर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू की।
#WATCH छत्तीसगढ़: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जांजगीर-चांपा के सक्ती से फिर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू की। pic.twitter.com/rk4Hs4NLtD
Today News Live Updates 11 February: ग्वालियर, मध्य प्रदेश: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, “…कांग्रेस की अब न कोई सोच है, न कोई विचारधारा है और न कोई नीति है… जो पार्टी भगवान श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के आमंत्रण को नकारेगी उसे पूरे देश की जनता ने जैसे 10 साल में नकारा है, वैसे ही आने वाले दिन में नकारेगी।”
#WATCH ग्वालियर, मध्य प्रदेश: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, "…कांग्रेस की अब न कोई सोच है, न कोई विचारधारा है और न कोई नीति है… जो पार्टी भगवान श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के आमंत्रण को नकारेगी उसे पूरे देश की जनता ने जैसे 10 साल में नकारा है, वैसे ही… pic.twitter.com/fSqQL6pEW3
Today News Live Updates 11 February: झाबुआ, मध्य प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “कांग्रेस ने इतने वर्षों में 100 ही एकलव्य स्कूल खोले थे, जबकि भाजपा की सरकार ने अपने 10 साल में ही इससे चार गुना ज्यादा एकलव्य स्कूल खोल दिए हैं। एक भी आदिवासी बच्चा शिक्षा के अभाव में पीछे रह जाए, ये मोदी को मंजूर नहीं है।”
झाबुआ, मध्य प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "कांग्रेस ने इतने वर्षों में 100 ही एकलव्य स्कूल खोले थे, जबकि भाजपा की सरकार ने अपने 10 साल में ही इससे चार गुना ज्यादा एकलव्य स्कूल खोल दिए हैं। एक भी आदिवासी बच्चा शिक्षा के अभाव में पीछे रह जाए, ये मोदी को मंजूर नहीं है।" pic.twitter.com/rMmyQLG59m
Today News Live Updates 11 February: झाबुआ। 7550 करोड़ के विकास परियोजनाओं का लोर्कापण के मंच पर पीएम मोदी पहुंचें। जहां उन्होंने रिमोट का बटन दबाकर परियोजनाओं का लोर्कापण किया । इस मौके परराज्यपाल मंगू भाई पटेल मौजदू रहे।
Today News Live Updates 11 February: झाबुआ। आज पीएम मोदी झाबुआ दौरे पर रहेंगे अब से बस कुछ ही देर में वे झाबुआ पहुचेंगे। जहां वे जनजातीय सम्मेलन में 3 राज्यों के लोगों को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही लोकसभा के मिशन 2024का भी आगाज होगा । इस दौरान पीएम मोदी 7550 करोड़ की सौगात देंगे । बता दें कि पीएम मोदी खुली जीप में आम जनता अभिवादन स्वीकार करेगें औक भगवा कॉरिडोर में रोड शो करेंगे।
Today Live News and Updates: रायपुर: छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा आज रविवार को आयोजित होने जा रही हैं। सीजीपीएससी की यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली में सुबह दस बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक परीक्षा छात्र देंगे। दूसरी पाली में तीन बजे से शाम पांच बजे तक परीक्षा आयोजित होगी। इस महत्वपूर्व परीक्षा को लेकर सभी जिलों के स्थानीय प्रशासन ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा केंद्र पर आने वाले परीक्षार्थियों को कोई समस्या नहीं हो इसके लिए तमाम व्यवस्थाएं रविवार की शाम तक पूरी कर ली गईं थी।
Today Live News and Updates: झाबुआ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को मध्य प्रदेश के झाबुआ में जनजातीय सम्मेलन से आदिवासी मतदाताओं सम्बोधित करेंगे। क्रांतिसूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय की आधारशिला रखने के साथ ही करीब 7500 करोड़ रुपये के परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण भी करेंगे।
एक्स पर लिखी ये बातें
उधर, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि मध्य प्रदेश की विकास यात्रा में कल (रविवार) एक अहम पड़ाव का दिन है। दोपहर करीब 12:40 बजे झाबुआ में कई विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास का सौभाग्य प्राप्त होगा। इस दौरान जनजातीय महिला लाभार्थियों को आहार अनुदान की मासिक किस्त वितरित करने का सुअवसर भी मिलेगा।
पीएम मोदी आहार अनुदान योजना के अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा, भारिया और सहरिया परिवार की महिलाओं के खातों में आहार अनुदान की मासिक किस्त अंतरित करेंगे।अप्रैल-मई में लोकसभा के चुनाव प्रस्तावित हैं।
मध्य प्रदेश की विकास यात्रा में कल एक अहम पड़ाव का दिन है। दोपहर करीब 12:40 बजे झाबुआ में कई विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास का सौभाग्य प्राप्त होगा। इस दौरान जनजातीय महिला लाभार्थियों को आहार अनुदान की मासिक किस्त वितरित करने का सुअवसर भी मिलेगा।…
चुनावी पंडित इस पूरे सभा को भाजपा के चुनावी आगाज के तौर पर देख रहे हैं। उनका मानना हैं कि अपने एजेंडे पर लगातार आगे बढ़ रही भाजपा का लक्ष्य इस बार देश भर के 400 लोकसभा सीटों पर विजय पाने की हैं। बताया जा रहा हैं कि पार्टी इस बार समय से पहले उम्मीदवारों के नामों का ऐलान भी कर देगी। पिछले साल के आखिर में तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में मिली बम्पर जीत और राम मंदिर के सफल लोकार्पण कार्यक्रम के बाद से भाजपा के भीतर जबरदस्त उत्साह हैं।