रायपुर। Biranpur Candidate Ishwar Sahu छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई है। वहीं अब लगातार सभी राजनीतिक पार्टियां अपने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर रहे हैं। इसी क्रम में आज बीजेपी ने अपने उम्मदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में कई दिग्गजों का नाम शामिल है। वहीं बात करें बेमेतरा की तो साजा विधानसभा सीट से ईश्वर साहू को बीजेपी से प्रत्याशी बनाया गया है। आइए जानते है आखिर कौन है ईश्वर साहू।
Biranpur Candidate Ishwar Sahu दरअसल, बेमेतरा जिले के गांव बिरनपुर में आठ अप्रैल को ईश्वर साहू के पुत्र भुवनेश्वर साहू की हत्या हुई थी। जिसके बाद प्रशास ने गांव और आसपास के क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दिया था। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी का माहौल हो गया था। भुवनेश्वर साहू की हत्या मामले में पुलिस ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
घटना के बाद लगातार मंत्रियों ने घटना का जायजा लिया। इस दौरान सीएम भूपेश ने मृतक के परिवार को सरकारी नौकरी और 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। वहीं भाजपा ने भुवनेश्वर साहू के पिता ईश्वर साहू को आश्वासन दिया था। जिसके बाद अब भाजपा ने ईश्वर साहू को बिरनपुर से प्रत्याशी बनाया है।