Chakubaji In Bhilai: भाजपा विधायक रिकेश सेन के करीबी रिश्तेदार पर चाकू से हमला, गंभीर हालत में ले जाया गया अस्पताल

Ads

Chakubaji In Bhilai: भाजपा विधायक रिकेश सेन के करीबी रिश्तेदार पर चाकू से हमला किया गया है। पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश में जुट गई है।

  • Reported By: Komal Dhanesar

    ,
  •  
  • Publish Date - January 5, 2026 / 12:54 PM IST,
    Updated On - January 5, 2026 / 12:56 PM IST

Bhopal Chakubaji Live Video/Image Credit: IBC24 File Photo

HIGHLIGHTS
  • भाजपा विधायक रिकेश सेन के करीबी रिश्तेदार पर चाकू से हमला।
  • अज्ञात युवक ने किया चाकू से वार।
  • पुलिस ने शुरू की आरोपी की तलाश।

Chakubaji In Bhilai: भिलाई: छत्तीसगढ़ के भिलाई के शास्त्री नगर कैंप-2 के रहने वाले एक युवक पर चाकू से हमला कर आरोपी भाग निकला। छावनी थाना पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। घायल पूनाराम को बीएम शाह अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना रविवार की है।

पुलिस ने शुरू की आरोपी की तलाश

Chakubaji In Bhilai:  पूनाराम अपनी दुकान से घर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में रोककर अज्ञात आरोपी ने उस पर चाकू से वार कर दिया। पूनाराम कुछ समझ पाता इसके पहले आरोपी हमला कर भाग निकला। पुलिस ने बताया कि, पूनाराम विधायक रिकेश सेन का करीबी रिश्तेदार है। आरोपी कौन है और किस लिए हमला किया यह पता नहीं चला है।

इन्हे भी पढ़ें:-