मेलानिया ट्रंप संघर्ष में फंसे बच्चों पर यूएनएससी की बैठक की अध्यक्षता करेंगी

Ads

मेलानिया ट्रंप संघर्ष में फंसे बच्चों पर यूएनएससी की बैठक की अध्यक्षता करेंगी

  •  
  • Publish Date - March 3, 2026 / 12:52 AM IST,
    Updated On - March 3, 2026 / 12:52 AM IST

संयुक्त राष्ट्र, दो मार्च (एपी) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी एवं प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप सोमवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की एक बैठक की अध्यक्षता करेंगी, जिसमें संघर्ष में फंसे बच्चों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि वह वैश्विक संस्था के सबसे शक्तिशाली निकाय में अध्यक्ष का पद संभालने वाली ऐसी पहली महिला होंगी, जो विश्व के किसी नेता की पत्नी हैं।

राष्ट्रपति ट्रंप की पत्नी को यह अवसर इसलिए दिया गया है क्योंकि अमेरिका मार्च महीने के लिए परिषद की अध्यक्षता संभाल रहा है। अतीत में, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अक्सर अध्यक्षता करते रहे हैं।

सोमवार की बैठक, जो शनिवार को युद्ध शुरू होने से पहले ही निर्धारित की गई थी, का आधिकारिक शीर्षक ‘‘संघर्ष में बच्चे, प्रौद्योगिकी और शिक्षा’’ है।

अमेरिका की प्रथम महिला के कार्यालय ने कहा कि यह बैठक ‘‘सहिष्णुता और विश्व शांति को बढ़ावा देने में शिक्षा की भूमिका पर जोर देगी।’’

एपी सुभाष शफीक

शफीक