Israel US Iran War: ईरान पर नहीं, कुवैत पर जिम्मेदारी! अमेरिकी सेना ने बताया कैसे गिरे 3 F-15E

Ads

कुवैत ने तीन अमेरिकी एफ-15ई विमानों को 'गलती से मार गिराया' : अमेरिकी सेना

  •  
  • Publish Date - March 2, 2026 / 10:08 PM IST,
    Updated On - March 2, 2026 / 10:16 PM IST

Israel US Iran War | Photo Credit: FILE

HIGHLIGHTS
  • कुवैत की वायु रक्षा प्रणाली ने गलती से तीन अमेरिकी F-15E जेट मार गिराए
  • सभी छह पायलट सुरक्षित, हालत स्थिर बताई गई
  • नतांज परमाणु सुविधा पर हमले की खबर, IAEA ने नुकसान की पुष्टि नहीं की

दुबई:Israel US Iran War अमेरिकी सेना ने सोमवार को कहा कि ईरान की ओर से किए गए हमले के दौरान कुवैत ने तीन अमेरिकी एफ-15ई स्ट्राइक ईगल विमानों को ‘गलती से मार गिराया’। अमेरिकी सेना के केंद्रीय कमान ने कहा कि इस लड़ाई में ईरानी विमानों, बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोनों के हमले शामिल थे।

Israel US Iran War उसने कहा, ‘‘कुवैती वायु रक्षा प्रणाली ने गलती से अमेरिकी वायु सेना के लड़ाकू विमानों को मार गिराया। चालक दल के सभी छह सदस्य सुरक्षित रूप से कूद गए, उन्हें बचा लिया गया है और उनकी हालत स्थिर है। कुवैत ने इस गलती को स्वीकार कर लिया है, और हम कुवैती रक्षा बलों के प्रयासों और इस अभियान में समर्थन के लिए उनके आभारी हैं।’’

अमेरिका-इजराइल ने ईरान के न्यूक्लियर साइट पर किया हमला

अमेरिका-इजराइल ने नतांज न्यूक्लियर साइट पर हमला किया। हालांकि संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी एजेंसी के प्रमुख राफेल ग्रॉसी ने कहा, अब तक एजेंसी को कोई संकेत नहीं मिला है कि ईरान में परमाणु केंद्रों को निशाना बनाया गया है। ईरान में राजधानी तेहरान से लगभग 220 किलोमीटर दूर दक्षिण में नतांज में परमाणु केंद्र जमीन के ऊपर और नीचे स्थित प्रयोगशालाओं का एक स्थल है। वहां ईरान के अधिकांश यूरेनियम संवर्धन का कार्य किया गया है।

इन्हें भी पढ़े:-

F-15E स्ट्राइक ईगल क्या है?

F-15E स्ट्राइक ईगल एक अत्याधुनिक मल्टी-रोल फाइटर जेट है, जिसे जमीनी और हवाई हमलों के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

कुवैत ने अमेरिकी विमानों को क्यों मार गिराया?

अमेरिकी सेना के अनुसार, यह घटना गलती से हुई और कुवैत ने इसे स्वीकार किया है।

क्या ईरान के परमाणु ठिकानों को नुकसान पहुंचा?

IAEA प्रमुख के मुताबिक, अब तक ऐसे किसी नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।