मिशन 2023 और 2024 की तैयारी, बदले जा सकते हैं 70 फीसदी जिलों के बीजेपी अध्यक्ष, इन मोर्चों में नए चेहरे आएंगे नजर
मिशन 2023 और 2024 की तैयारी, बदले जा सकते हैं 70 फीसदी जिलों के अध्यक्षः BJP president of 70 percent districts can be changed
रायपुरः छत्तीसगढ़ में बीजेपी 15 साल सत्ता में रहने के बाद अब विपक्ष में है, अगले साल चुनाव होने हैं, और बीजेपी को किसी भी कीमत पर सत्ता में वापसी करनी है, जिसके लिए बीजेपी में बदलाव का दौर जारी है।
Read more : वादों का हिसाब.. विपक्ष मांगे जवाब, अधूरे वायदों का हिसाब किसके लिए बनेगी बड़ी चुनौती?
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव इन दिनों बिलासपुर,रायगढ़ और सरगुजा के दौरे पर हैं। माना जा रहा है कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव तक पार्टी को फुल टाइम देने वालों को भाजपा की नई टीम में जगह मिलेगी, सियासी हलको में चर्चा है कि आने वाले दिनों में करीब 70 फीसदी जिला अध्यक्ष बदले जा सकते हैं । कहा जा रहा है कि साव अपने दौरे के दौरान जिला अध्यक्ष के पदों के लिए नए चेहरे भी तलाश रहे हैं। बीजेपी का कहना है कि जो नई टीम तैयार होगी, वो पार्टी के लक्ष्यों को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी।
Read more : फ्री में राशन लेने वालों को मिलेगा एक और फायदा, सरकार ने किया बड़ा ऐलान!
आपको बता दें कि बीजेपी महिला मोर्चा , एससी एसटी, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक मोर्चा में भी आने वाले दिनों में नए चेहरे नजर आएंगे । बीजेपी में हो रहे बदलाव पर कांग्रेस का कहना है कि इससे उसे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। तो कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि बीजेपी 2023 और 24 के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है

Facebook


