बीजेपी ने भूपेश बघेल को बताया कांग्रेस अध्यक्ष के लिए योग्य नेता, जानें फिर सीएम ने क्या कहा

बीजेपी ने भूपेश बघेल को बताया कांग्रेस अध्यक्ष के लिए योग्य नेताः bjp told bhupesh baghel a worthy leader for congress president

बीजेपी ने भूपेश बघेल को बताया कांग्रेस अध्यक्ष के लिए योग्य नेता, जानें फिर सीएम ने क्या कहा

Rajiv Gandhi Kisan Yojana

Modified Date: November 29, 2022 / 08:57 pm IST
Published Date: September 29, 2022 7:46 pm IST

रायपुरः कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासत गरमाई है। बृजमोहन अग्रवाल ने सीएम भूपेश बघेल को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए योग्य नेता बताया है। बृजमोहन अग्रवाल के इस बयान को लेकर सीएम भूपेश ने कहा कि 2023 चुनाव से पहले BJP ने हार स्वीकार कर ली है।धरमलाल कौशिक अपना पद नहीं बचा पाए। बृजमोहन 20 साल से नंबर 1 में आना चाहते हैं।

Read more : PFI से RSS की तुलना करने पर एसपी सिंह बघेल ने लालू यादव को दिया करारा जवाब, कही दी ये बड़ी बात

दरअसल, भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए योग्य नेता बताया था। बृजमोहन अग्रवाल के इस बयान को लेकर प्रदेश के कई मंत्रियों ने पलटवार किया है। मंत्री शिव डहरिया ने कहा कि BJP ने मान लिया CM भूपेश लोकप्रिय हैं। CM का मुकाबला BJP नहीं कर पाएगी। BJP डरी है, इसलिए यह राग अलाप रहे हैं।

Read more : ‘कांग्रेस में अब दम नहीं.. बन गई है बूढ़ों की पार्टी’, केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते का बड़ा बयान

दिग्विजय के चुनाव लड़ने के लेकर रविंद्र चौबे ने कही ये बात

कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा है कि, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के जितने भी नेता हैं वे दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में सरकार में या संगठन में काम कर चुके हें। वे अगर राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे हैं, तो खुशी की बात है। ये एक लोकतांत्रिक मामला है, आलाकमान तय करेगा कि अध्यक्ष कौन बनेगा। दिग्विजय सिंह चुनाव लड़ते हैं तो छत्तीसगढ़ से काफी बड़ी संख्या में लोग दिल्ली जाएंगे। हो सकता है प्रस्तावक भी बनें।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।