Dhamtari Crime News: हत्या की वारदात से दहला छत्तीसगढ़, इस जिले में कारोबारी की चाकुओं से गोदकर हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Dhamtari Crime News: धमतरी जिले में एक मछली कारोबारी की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई है। इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

Dhamtari Crime News: हत्या की वारदात से दहला छत्तीसगढ़, इस जिले में कारोबारी की चाकुओं से गोदकर हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Dhamtari Crime News| Photo Credit: IBC24.in

Modified Date: June 27, 2026 / 11:28 pm IST
Published Date: June 27, 2026 11:24 pm IST
HIGHLIGHTS
  • : धमतरी जिले में एक मछली कारोबारी की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई है।
  • अज्ञात आरोपियों ने कारोबारी पर 40 से ज्यादा बार किए वार।
  • पुलिस ने अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Dhamtari Crime News: धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक बड़ी और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक मछली कारोबारी की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई है। इस वारदात के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। मछली कारोबारी की ह्त्या की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कारोबारी के शव को अप्पने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस की टीम अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश

Dhamtari Crime News: मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना नगरी-गरियाबंद मार्ग पर हुई है। यहां मछली कारोबारी विपलभ मंडल की अज्ञात हमलावरों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने कारोबारी पर 40 से अधिक बार चाकू से वार किए। वारदात के दौरान कारोबारी के साथ मौजूद उसके साथी की आंखों में मिर्च पाउडर फेंक दिया गया, (Dhamtari Crime News) जिससे वह हमले का विरोध नहीं कर सका। सूचना मिलते ही नगरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में घेराबंदी कर दी है और मामले की जांच जारी है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.