CG Congress Election Guarantee: कांग्रेस ने खेला ‘गारंटी’ कार्ड.. राहुल के बाद बहन प्रियंका के वादे से क्या होगी सत्ता में वापसी? पढ़े सभी घोषणाएं

Ads

प्रियंका ने आगे यह वादा भी किया हैं कि 200 यूनिट से कम में बिजली बिल माफ किये जायेंगे साथ ही प्रदेश में संचालित स्वयं सहायता समूह का कर्ज भी माफ होगा।

  •  
  • Publish Date - October 30, 2023 / 05:04 PM IST,
    Updated On - October 30, 2023 / 05:04 PM IST

CG Congress Election Guarantee

बिलासपुर: प्रियंका गांधी आज बिलासपुर पहुंची हुई है। वह यहां कांग्रेस के पक्ष में आमसभा को सम्बोधित कर रही है। प्रियंका गांधी के साथ प्रदश के मुखिया भूपेश बघेल और जिले के सभी छह विधानसभाओं के उम्मीदवार साथ है। सभी प्रत्याशी आज अपना नामांकन भी दाखिल करेंगे।

Feni Recipe for Karwa Chauth 2023: आप भी व्रत के दिन रहना चाहती हैं एनर्जी से भरपूर, सरगी में शामिल करें ये चीज 

प्रियंका गांधी के इस दौरे से पहले उम्मीद जताई जा रहे थी कि वह कुछ बड़ी घोषणाएं कर सकती है। खासकर महिलाओं को लेकर वह सरकार की तरफ बड़ा ऐलान कर सकती है, और संभवतः हुआ भी ऐसा ही। प्रियंका गाँधी ने ऐलान किया है कि अगर दोबारा प्रदेश में उनकी सरकार बनती है तो प्रदेश में माताओं-बहनों के लिए महतारी न्याय योजना लागू किया जाएगा। इसी तरह 500 रूपए की सब्सिडी भी उन्हें दी जाएगी।

प्रियंका ने आगे यह वादा भी किया हैं कि 200 यूनिट से कम में बिजली बिल माफ किये जायेंगे साथ ही प्रदेश में संचालित स्वयं सहायता समूह का कर्ज भी माफ होगा। अपने सम्बोधन में प्रियंका गांधी ने ऐलान किया कि प्रदेश भर में 700 नए ग्रामीण औद्योगिक पार्क बनायें जायेंगे जबकि शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति के लिए हायर और हायर सेकेंडरी स्कूलों को आत्मानंद बनायेंगे।

CG Vidhan Sabha Chunav 2023: ‘कांग्रेस का वोट काटने में लगे हुए हैं वोटकटवा लोग’, जानें सीएम भूपेश ने ऐसा क्यों कहा 

देखें सभी गारंटी

  • सिलेंडर रिफिल करने पर 500 रुपए की सब्सिडी
  • 200 यूनिट तक बिजली फ्री, अधिक खपत पर 200 यूनिट प्रति माह तक मुफ्त बिजली
  • महिला स्व-सहायता समूहों तथा सक्षम योजना के तहत लिए गए ऋण माफ
  • 700 नवीन ग्रामीण औद्योगिक पार्कों की स्थापना
  • सभी सरकारी स्कूलों को स्वामी आत्मानंद इंग्लिश एवं हिन्दी मीडियम स्कूलों में अपग्रेड करेंगे
  • सड़क और आकस्मिक दुर्घटनाओं में मुफ्त इलाज
  • परिवहन व्यवसाय से जुड़े 6,600 वाहन मालिकों के वर्ष 2018 तक के 726 करोड़ रुपए के कर्ज माफ
  • ‘तिवरा’ को भी MSP पर खरीदा जाएगा
सर्वे फॉर्म: छत्तीसगढ़ में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत
सर्वे फॉर्म: मध्यप्रदेश में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp