CG Congress New PCC Chief: कौन होगा छत्तीसगढ़ कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष? इस वरिष्ठ नेता के नाम की उठी मांग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट

Ads

CG Congress New PCC Chief: कौन होगा छत्तीसगढ़ कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष? इस वरिष्ठ नेता के नाम की उठी मांग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट

CG Congress New PCC Chief | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • 12 जुलाई को दीपक बैज का कार्यकाल समाप्त
  • टीएस सिंहदेव का नाम चर्चा में
  • सोशल मीडिया पर उन्हें नया अध्यक्ष बनाने की मांग

रायपुर: CG Congress New PCC Chief छत्तीसगढ़ कांग्रेस के PCC चीफ दीपक बैज का कार्यकल कल यानी 12 जुलाई को खत्म हो रहा है। जिसके बाद नए प्रदेश अध्यक्ष (PCC Chief) के पद को लेकर एक बार फिर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। इसी बीच सरगुजा से पूर्व उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने की मांग सामने आई है।

CG Congress New PCC Chief दरअसल, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेज से वायरल हो रहा है। जिसमें टीएस सिंहदेव को कांग्रेस की प्रदेश इकाई की कमान सौंपने की अपील की गई है। इस पोस्ट को आदिबाबा फैंस क्लब सरगुजा के फेसबुक अकाउंट से की गई है। हालांकि कांग्रेस संगठन की ओर से नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस पोस्ट में लिखा है कि ‘जिसने हर परिस्थिति में संगठन का साथ निभाया, अब समय है उनके अनुभव को नई जिम्मेदारी देने का। टीएस बाबा के नेतृत्व में मजबूत कांग्रेस।’ इस पोस्ट के बाद राजनीतिक गलियारों में इसको लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के मौजूदा अध्यक्ष कौन हैं?

दीपक बैज, जिनका कार्यकाल 12 जुलाई को समाप्त हो रहा है।

नए पीसीसी चीफ को लेकर किसका नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है?

टीएस सिंहदेव का नाम सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा में है।

क्या कांग्रेस ने नए अध्यक्ष की घोषणा कर दी है?

अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।