रायपुर। CG Govt Hospital Empanelment List: छत्तीसगढ़ सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और उनके परिवारों के इलाज के लिए निजी अस्पतालों की नई सूची जारी कर दी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी सूची में प्रदेश के 85 और राज्य के बाहर के 66 अस्पतालों को शामिल किया गया है, जहां कर्मचारी उपचार करा सकेंगे।
CG Govt Hospital Empanelment List: नई व्यवस्था के तहत सरकारी कर्मचारी अब अपने साथ-साथ परिवार के सदस्यों का भी इलाज सूचीबद्ध अस्पतालों में करा पाएंगे। सूची में देश के कई प्रतिष्ठित निजी अस्पतालों को शामिल किया गया है। राज्य के बाहर जिन बड़े अस्पतालों को सूची में जगह मिली है, उनमें मेदांता, अपोलो चेन्नई, सीएमसी वेल्लोर प्रमुख हैं। CG government employee hospital list
इसके अलावा Batra Hospital, Lilavati Hospital, Max Healthcare और Nanavati Max Super Speciality Hospital जैसे बड़े अस्पतालों में भी इलाज की सुविधा मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इस कदम का उद्देश्य कर्मचारियों को बेहतर और विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े।
Xiaomi 17 Max: 8000mAh बैटरी वाला Xiaomi का धांसू 5G फोन टीज, फीचर्स जानकर उड़ जाएंगे होश!
UP Crime News: साली के साथ किया ये कांड, फिर जीजा ने कर ली आत्महत्या, खुलासा होते ही उड़े सबके होश