Reported By: Naresh Mishra
,Jhiram Ghati Attack Verdict: झीरम हमले पर कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला, अब इसदिन होगी आखिरी सुनवाई /image: Social Media
जगदलपुर। Jhiram Ghati Attack Verdict: छत्तीसगढ़ के चर्चित झीरम घाटी नक्सली हमले की सुनवाई आज जगदलपुर जिला सत्र न्यायालय (Jagdalpur Court) में पूरी हुई। 25 मई 2013 को इस नक्सली हमले में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के साथ 27 लोग मारे गए थे। भीषण गोलाबारी के बाद चुन-चुन कर कांग्रेस के नेताओं को मारा गया था। हत्या के बाद पूरे घटनाक्रम की जिम्मेदारी माओवादियों ने ली थी और माना था कि इस हत्याकांड को उन्होंने एंबुश के जरिए अंजाम दिया है।
पूरे मामले में घटना (Jhiram Ghati Attack Verdict) के बाद से ही कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ सरकार और पुलिस पर सुरक्षा के चूक के आरोप लगाए थे। केंद्र सरकार ने उस वक्त यह जांच एनआईए को सौंप दी थी। एनआईए ने अपनी जांच में 40 मुख्य आरोपियों के साथ डेढ़ सौ से अधिक अन्य आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की और मामले की जांच शुरू की। जांच के बाद 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया। अभियोजन के दौरान इनमें से एक की मौत हो गई, जबकि 10 लोग अब भी पुलिस की हिरासत में हैं।
Jhiram Ghati Attack Verdict बुधवार को सुनवाई के दौरान कोर्ट ने दोनों पक्षों की अंतिम सुनवाई दर्ज कर ली है। दोनों ही पक्षों ने अपने फाइनल अरगुमेंट में अपने-अपने पक्षों की तरफ से दलीलें दी। वही सुनवाई के बाद कोर्ट ने आगामी 31 अगस्त के लिए फैसला सुरक्षित रख लिया है। माना जा रहा है कि 31 अगस्त को इस मामले में कोर्ट का फैसला भी सामने आ सकता है। एनआईए की तरफ से अधिवक्ता दिनेश पाणिग्रही ने अरगुमेंट पेश किया वहीं बचाव पक्ष की तरफ से अरविंद चौधरी ने पकड़े गए आरोपियों के पक्ष में दलील दी।
आरोपी पक्ष अधिवक्ता अरविंद चौधरी
एनआईए पक्ष अधिवक्ता
ये भी पढ़ें