CG Murder News : शादी वाले घर में छाया मातम, इस बात पर सनकी पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, कांप गई सबकी रूह, पूरे गांव में दहशत का माहौल

CG Murder News : शादी वाले घर में छाया मातम, इस बात पर सनकी पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, कांप गई सबकी रूह

CG Murder News : शादी वाले घर में छाया मातम, इस बात पर सनकी पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, कांप गई सबकी रूह, पूरे गांव में दहशत का माहौल

CG Murder News/Photo Credit: IBC24

Modified Date: April 30, 2026 / 02:04 pm IST
Published Date: April 30, 2026 1:53 pm IST

CG Murder News : देश में इस समय शादियों का सीजन चल रहा है और अलग-अलग हिस्सों में जमकर शादियां हो रही है। ऐसे में इस सीजन में कई प्रकार की घटनाएं सामने आ रही है। कई बार शादियों में आपसी विवाद हो जाता है, ऐसा ही एक मामला मनेंद्रगढ़ जिले से सामने आया है, जहां शादी की खुशियां मातम (CG Murder News) में बदल गई। पति ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी।

शादी की खुशियां मातम में बदली

मामला केल्हारी थाना क्षेत्र के तिलोखन गांव की है, यहां शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गई, जब पति ने धारदार हथियार से अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या (CG Murder News) कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

धारदार हथियार से की हत्या

मिली जानकारी के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर हुए विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। सनकी पति ने धारदार हथियार से अपनी पत्नी को मौत (CG Murder News) के घाट उतार दिया। इसके बाद आरोपी ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश की है। जिसे वहां मौजूद लोगों ने बचा लिया।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। (CG Murder News)

 

 

इन्हें भी पढ़ें


लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.