शहमात The Big Debate: निंदा प्रस्ताव किसके विरुद्ध.. विशेष सत्र पर सियासी युद्ध! नेता प्रतिपक्ष ने पूछा सवाल, क्या है सरकार का जवाब?

Ads

CG Politics News: 30 अप्रैल को छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है, जिसकी अधिसूचना जारी हो चुकी है।

  •  
  • Publish Date - April 24, 2026 / 11:26 PM IST,
    Updated On - April 24, 2026 / 11:27 PM IST

CG Politics News/Image Credit: IBC24.in

CG Politics News: रायपुर: 30 अप्रैल को छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है, जिसकी अधिसूचना जारी हो चुकी है। प्रदेश सरकार ने इस विशेष सत्र का ऐजेंडा पहले ही साफ कर दिया है। जिस पर नेता विपक्ष ने सवाल उठा दिया है। डॉ चरणदास महंत ने कहा कि सत्र पर राज्यपाल का पत्र आया है, इसलिए वे शामिल होंगे और शासकीय कार्यों में भाग लेगें। साथ ही महंत ने पूछा कि लोकसभा की कार्यवाही पर विधानसभा में चर्चा कैसे संभव है।

इधर, बीजेपी ने महिला आरक्षण लागू करने लाए संशोधनों पर, कांग्रेस के रूख को लेकर लगातार हमलावर है। (CG Politics News) विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि, कांग्रेस केवल सियासी तौर पर नजर आने के लिए हर बात का विरोध करती है, नए- नए बहाने तलाश रही है। जबकि विशेष सत्र में महिला आरक्षण पर विस्तार से चर्चा होगी जो जरूरी है।

CG Politics News: वैसे, महिला आरक्षण बिल से जुड़े संविधान संशोधन प्रस्ताव लोकसभा में पास ना हो पाने के बाद बीेजेपी-कांग्रेस लगातार आमने-सामने हैं। बीजेपी हर मुमकिन मोर्चे पर कांग्रेस को महिला आरक्षण लटकाने का दोषी साबित कर रही है, तो कांग्रेस, बीजेपी को नियम-कायदों को दरकिनार कर सियासी प्रोपेगेंडा करने अब 30 अप्रैल के विशेष सत्र पर सवाल उठा रही है। (CG Politics News) सवाल ये है कि क्या बुलाया गया विशेष सत्र नियम सम्मत नहीं है? क्या उसकी वैधानिकता को चैलेंज किया जा सकता है?

इन्हे भी पढ़ें:-